Monday, April 6, 2026

रांची शहर को अवैध होर्डिंग्स से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने ताबड़तोड़ अभियान शुरू कर दिया है..

Share

Ranchi : रांची शहर को अवैध होर्डिंग्स से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने ताबड़तोड़ अभियान शुरू कर दिया है. प्रशासक के निर्देश पर निगम की बाजार शाखा टीम लगातार शहर भर में अवैध विज्ञापन पट्ट और होर्डिंग्स हटाने में जुट गई है.

नगर निगम की टीम ने तीन प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 08 अवैध होर्डिंग्स हटाए-

चर्च कॉम्प्लेक्स के पास

बहु बाजार चौक

भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, खादगढ़ा

  • टीम ने सभी अवैध होर्डिंग्स को मौके पर ही काटकर पूरी तरह हटा दिया.

‘नो टॉलरेंस’ मोड में निगम

ज़्यादा जानें

स्‍थानीय समाचार

भौगोलिक संदर्भ

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

निगम ने साफ कहा है कि यह सिर्फ एक दिन की कार्रवाई नहीं है. अब हर दिन अभियान चलेगा, और शहर में लगे हर अवैध होर्डिंग को तुरंत हटाया जाएगा. निगम ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वालों पर नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

Read more

Local News