Thursday, March 19, 2026

रांची- लाखों के गहने और नकद लेकर आरोपी फरार

Share

रांची के न्यू पुंदाग सेल सिटी रोड में तीन दुकानों में चोरों ने तांडव मचाया है. चोर दुकान से लाखों के गहने, कैश, कपड़े और कंप्यूटर के उपकरण चुराकर फरार हो गये. मामला पुंदाग ओपी क्षेत्र के मां साहेब कांप्लेक्स का है. पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गयी है.

 राजधानी रांची में बेखौफ बदमाश लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार, शहर के पुंदाग ओपी क्षेत्र के न्यू पुंदाग सेल सिटी रोड में मां साहेब कांप्लेक्स स्थित श्रेष्ठ ज्वेलर्स सहित तीन दुकानों में चोरी हो गयी. चोर इन दुकानों से नकद समेत सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गये. जिन दुकानों में चोरी हुई, उनमें श्रेष्ठ ज्वेलर्स, परिधान क्रिएसंस और वेराईटी दुकान शामिल ह

श्रेष्ठ ज्वेलर्स की संचालिका ने दर्ज कराया मामला

इस मामले में पटेल नगर हटिया निवासी श्रेष्ठ ज्वेलर्स की संचालिका कुमारी पुष्पांजलि ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि 18 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर वह घर चली आयी. अगले दिन 19 जुलाई की सुबह आठ बजे खुशी पूजा दुकान के मालिक संतोष गुप्ता ने फोन कर बताया कि आपकी दुकान का शटर काटा हुआ है.

नकद, कपड़े और गहने लेकर फरार

पुष्पांजलि ने बताया कि सूचना मिलने पर वह परिवार के साथ दुकान पर पहुंची, तो देखा कि दुकान का शटर गैस कटर से काटा हुआ है. अंदर जाने पर देखा कि दुकान के अंदर तिजोरी को भी गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया. लेकिन तिजोरी कटा नहीं. दुकान में गैस कटर मशीन, औजार और गैस सिलिंडर पड़ा हुआ था.

चोर गल्ले से 2.10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गये. साथ ही दुकान के बगल में स्थित डेजी वर्मा के परिधान क्रिएसंस और वेराइटी दुकान के गल्ले से 15 हजार नकद, कंप्यूटर के 15 हजार के उपकरण और 10 हजार रुपये के कपड़े ले गये.

देर रात दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि चोरों ने 19 जुलाई को रात एक बजे से अहले सुबह चार बजे तक चोरी की घटना को अंजाम दिया. आठ की संख्या में चोर आये थे. छत का दरवाजा तोड़ कर वे दुकान के अंदर दाखिल हुए. उनके हाथों में कुछ सामान थे, संभवतः तिजोरी तोड़ने के औजार होंगे. वे सीढ़ी भी लेकर आये थे.

गली के रास्ते भागे चोर

चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी दुकान से सटी गली के रास्ते से ही चले गये. चोरों ने दुकान में प्रवेश करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया. लेकिन उनकी गतिविधि उससे पहले सीसीटीवी में कैद हो गयी थी. चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर तिजोरी को क्षतिग्रस्त कर दिया.

Read more

Local News