Wednesday, March 25, 2026

रांची में 2nd ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ.

Share

Ranchi : रांची में 2nd ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान निक्की प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

Uploaded Image

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 03 से 04 जनवरी 2026 तक रांची के खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग भी सिखाते हैं. ऐसे आयोजन न्यायपालिका के सदस्यों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं.

इस टूर्नामेंट में देश के 09 विभिन्न उच्च न्यायालयों से आए 31 न्यायाधीश भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स—कुल चार श्रेणियों में मुकाबले खेले जाएंगे.

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेलगांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, खिलाड़ियों के लिए विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है.

इस अवसर पर प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन और उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन, रांची की सराहना की गई. न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय द्वारा उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री को जिला प्रशासन के सहयोग के लिए सम्मानित किया गया.

Read more

Local News