Saturday, March 14, 2026

रांची में राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स और साइक्लोथोन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.

Share

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन रांची में ‘एट होम’ समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एनसीसी कैडेट्स और ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर साइक्लोथोन के प्रतिभागियों को 10,000 रु की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करना युवाओं के लिए गौरव की बात है. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित साइक्लोथोन को युवाओं में फिटनेस, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला अभियान बताया.

Governor awards NCC cadets and cyclothon participants in Ranchi

उन्होंने एनसीसी को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की पाठशाला बताते हुए कहा कि कैडेट्स न केवल परेड और प्रशिक्षण में, बल्कि रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और आपदा प्रबंधन जैसे सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. राज्यपाल ने कैडेट्स के प्रशिक्षकों और अधिकारियों के योगदान की भी सराहना की.

Governor awards NCC cadets and cyclothon participants in Ranchi

Governor awards NCC cadets and cyclothon participants in Ranchi

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका निर्णायक

राज्यपाल ने यह भी कहा कि ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक है और एनसीसी उन्हें इसके लिए तैयार करता है. राज्यपाल ने अपने छात्र जीवन का स्मरण करते हुए बताया कि वे स्वयं भी एनसीसी से जुड़े रहे हैं. उन्होंने बोटियों की बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक संकेत बताया. उन्होंने सभी कैडेट्स और प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

Read more

Local News