Friday, March 20, 2026

रांची पुलिस ने 5 ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया. इसमें एक महिला पैडलर भी शामिल है.

Share

रांचीः सुखदेवनगर इलाके से पुलिस की टीम ने एक महिला समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्करों में एक नाबालिग भी है जिसे निरुद्ध करते हुए बाल सुधार गृह भेजा गया है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है.

क्या है पूरा मामला

डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक जेल जा चुकी महिला ड्रग्स पैडलर अपने ही घर में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करती है. सूचना मिलने के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार करने की जिम्मेवारी दी गई.

सूचना पुख्ता करने के बाद कोतवाली डीएसपी ने सुखदेवनगर थाना प्रभारी के साथ थाना क्षेत्र के गंगा नगर के रोड न 01 में रहने वाली महिला मोहनी शर्मा के यहां छापेमारी की, मौके से महिला के यहां से 10.10 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल को जब्त किया.

एक नाबालिग सहित चार दूसरी जगह से पकड़ाए

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि महिला ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया गया और जब उससे पूछताछ की गई तब उसकी ही निशानदेही पर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर के पीछे पानी टंकी के पास से 03 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

जबकि मौके से एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 36.70 ग्राम ब्राउन शुगर, 63640 रुपया नगद, 04 मोबाइल और 01 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है. गिरफ्तार महिला अभियुक्त का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी है.

Read more

Local News