Friday, March 27, 2026

रांची पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से हथियार, कार समेत कई कागजात मिले हैं.

Share

रांची: हत्या, रंगदारी, हत्या की कोशिश और डकैती जैसे दर्जनों कांड के आरोपी संदीप प्रधान उर्फ संदीप थापा को रांची पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र के दलादली स्थित उसके घर से धर दबोचा है. उसके घर से बिहार नंबर वाली मर्सिडीज बेंज कार, दो राइफल, 23 कारतूस, स्मार्टफोन के अलावा जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े कई कागजात बरामद किए गये हैं. एसएसपी कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है.

पुलिस के मुताबिक संदीप थापा पहले से ही भू-माफिया के रूप में चिन्हित है. यह शख्स दूसरे राज्यों से राइफल लेकर यहां के अपने खास लोगों को मुहैया कराता था ताकि डरा धमका कर जमीन से जुड़े मामलों की डील की जा सके.

  • उसकी निशानदेही पर उसके साथी आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू को भी कटहल मोड़ के अंजलि बिहार से गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ भी पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं. आदित्य सिंह के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित किशोरगंज के मकान संख्या 101 से दो पैन कार्ड, चेक बुक, मतदाता पहचान पत्र के अलावा SUV 700 कार बरामद हुई है.
  • दोनों ने पुलिस को बताया है कि वे आदिवासियों की जमीन हड़पने या सीएनटी वाली जमीन को औने पौने दाम में खरीद कर बेचने का काम करते थे. इस मामले में अपराधी संदीप प्रधान उर्फ संदीप थापा और आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ सुखदेव नगर थाना में कांड दर्ज किया गया है.
  • इन दोनों के अलावा बिहार के वैशाली जिला स्थित जनदाहा थाना क्षेत्र के निवासी रमेश प्रसाद सिंह और उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिला के धनकटा निवासी राजेश कुमार के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है, क्योंकि इन दोनों के नाम से जम्मू कश्मीर से निर्गत आर्म्स लाइसेंस की कॉपी मिली है. यह कार्रवाई डीआईजी सह रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. इसके लिए कोतवाली के डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित की गई थी.
notorious-sandeep-thapa-and-aditya-singh-arrested-in-ranchi

Read more

Local News