Wednesday, April 1, 2026

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इस वीकेंड भारत में 1000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा आसानी से पार कर देगी

Share

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 आज 1 अप्रैल को अपना दूसरा हफ्ता पूरा करने जा रही है. वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी फिल्म भारत में 1000 करोड़ के करीब पहुंच रही है. धुरंधर 2 हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. धुरंधर 2 इस वीकेंड तक भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी. वहीं, जानेंगे फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार कितना कलेक्शन किया है.

धुरंधर 2 डे 13 कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 62.85 करोड़ रुपये और 11वें दिन 68.10 करोड़ रुपये कमाए थे. 12वें दिन 25 करोड़ रुपये का कारोबा किया था. 12वें दिन फिल्म की कमाई में 62.8 फीसदी की गिरावट आई थी. इस तरह भारत में धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 872.17 करोड़ रुपये हो गया था. वहीं, 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया है और फिल्म ने 27.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 899.92 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1077.41 करोड़ रुपये हो चुका है. ओवरसीज में फिल्म ने 358 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1435.23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

13वें दिन ऑक्यूपेंसी रेट

13वें दिन हिंदी में धुरंधर 2 का ऑक्यूपेंसी रेट हिंदी में 27 फीसदी, कन्नड़ में 21 फीसदी, मलयालम में 15 फीसदी, तमिल में 22 फीसदी और तेलुगु में 20 फीसदी दर्ज हुआ है. धुरंधर 2 ने कमाई में एक और माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है.

धुरंधर 2 डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सैकनिल्क के अनुसार)

दिन 0 (बुधवार): ₹43 करोड़

1. गुरुवार: ₹102.55 करोड़

2. शुक्रवार: ₹80.72 करोड़

3. शनिवार: ₹113 करोड़

4. रविवार: ₹114.85 करोड़

5. सोमवार: ₹65 करोड़

6. मंगलवार: ₹56.60 करोड़

7. बुधवार: ₹48.75 करोड़

8. दूसरा गुरुवार: ₹49.70 करोड़

9. दूसरा शुक्रवार: ₹41.75 करोड़

10. दूसरा शनिवार: ₹62.85 करोड़

11. दूसरा रविवार: ₹69.10 करोड़

12 दूसरा सोमवार- ₹25.30 करोड़

13 दूसरा मंगलवार- 27.75 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन: ₹899.92 करोड़

Read more

Local News