Friday, March 27, 2026

यहां से जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि कोजागिरी पूर्णिमा

Share

आज कोजागिरी पूर्णिमा का पावन पर्व है. इस रात मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर माना जाता है. आइए जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, ताकि आप सही समय पर पूजा-अर्चना करके धन, सुख और समृद्धि के आशीर्वाद पा सकें.

कोजागिरी पूर्णिमा, जिसे शरद पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत पावन और शुभ पर्व है. इसे “कोजागरी” इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस रात को माँ लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने जागरूक भक्तों को धन, सुख और समृद्धि प्रदान करती हैं. आज 6 अक्तूबर 2025 को कोजागिरी पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है, कोजागिरी पूर्णिमा की पूजा विधि

कोजागिरी पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त क्या है ?

कोजागर पूजा का आयोजन शरद पूर्णिमा की रात किया जाता है. इस साल यह पर्व 6 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 12:23 बजे से शुरू होकर 7 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 9:16 बजे तक रहेगा. पंचांग और शुभ मुहूर्त के अनुसार, कोजागर पूजा 6 अक्टूबर, सोमवार की रात को ही की जाएगी, जब माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम समय होगा.

कोजागरी पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी पूजा का विधि-विधान

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कोजागरी पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन साधक को तन-मन से शुद्ध होकर माता लक्ष्मी के व्रत का संकल्प लेना चाहिए. पूजा रात्रि के निशीथ काल में करना श्रेष्ठ होता है.

Read more

Local News