Wednesday, March 11, 2026

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Share

 बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. होली के बाद पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली. रविवार को 9 जिलों में बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है.

बिहार के मौसम में रविवार की रात से हल्का बदलाव शुरू हुआ है. इस कारण उत्तर बिहार के नौ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के अधिकांश भागों में अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में दिन का तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इसके बाद पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद और गया जिलों के भागों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. साथ ही, कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है.

15 से 17 मार्च तक के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 से 17 मार्च तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. विभाग की माने तो, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा और इसके साथ ही कई जिलों में बारिश की भी संभावना है. बिगड़ते मौसम को लेकर लोगों से सतर्क रहने और खासकर किसानों से खुले में नहीं रहने की अपील की है.

मंगलवार को कैसा रहा बिहार का मौसम?

मंगलवार को बिहार में मौसम को लेकर विभाग की ओर से बताया गया कि कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे. पिछले कुछ दिनों के मुकाबले मंगलवार को धूप का असर भी थोड़ा कम देखने के लिए मिला. मौसम विभाग की माने तो, दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. राज्य का अधिकतम तापमान 31 से 33.2 डिग्री सेल्सियस के बीच गर्ज किया गया.

Table of contents [hide]

Read more

Local News