Tuesday, February 17, 2026

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत हैं.

Share

झारखंड में मौसम धीरे-धीरे करवट बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत हैं. हालांकि, रात के तापमान में अभी पूरी तरह राहत मिलने की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की जाएगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है. लातेहार में दिन के वक्त का तापमान सबसे कम बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची28.2°C10.8°C
जमशेदपुर32.1°C14.2°C
डाल्टनगंज32.4°C9.5°C
बोकारो31.5°C12.1°C
चाईबासा33.4°C12.6°

चाईबासा सबसे गर्म, गुमला सबसे सर्द

राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला 8.0°C रिकॉर्ड हुआ. खूंटी दूसरे स्थान पर रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि लोहरदगा का 9.2 डिग्री रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई. वहीं रांची में सुबह के समय हल्की धुंध के कारण दृश्यता घटकर 2500 मीटर तक दर्ज की गई.

Read more

Local News