Saturday, March 14, 2026

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

Share

बिहार के छह उत्तरी जिलों – पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित आसपास के इलाकों में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। अगले सात दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

पटना। बिहार के उत्तरी भागों के छह जिलों पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल जिले में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना सहित आसपास के इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क रहेगा। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर भागों में हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है।

पछुआ की गति में वृद्धि होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य के मोतिहारी एवं सुपौल में घने स्तर का कोहरा छाया रहा। 25 मीटर के साथ सुपौल में दृश्यता दर्ज की गई। सोमवार को राज्य के 13 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस एवं कैमूर में 28.9 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास के इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना25.614.0
गयाजी26.510.0
भागलपुर25.511.4
मुजफ्फरपुर22.813.5

Read more

Local News