Friday, March 20, 2026

मोस्ट मांटेड अपराधी को पुलिस ने मारी गोली

Share

बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां फिर एनकाउंटर हुआ. पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने मोस्ट मांटेड अपराधी के पैर में गोली मारी.

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां, पुलिस ने फिर एनकाउंटर कर दिया. पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र से यह मामला जुड़ा हुआ है. जहां पुलिस ने एक अपराधी के पैर में गोली मारी. खबर है कि, अपराधी की ओर से गोली चलाई गई थी. जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई. जानकारी के मुताबिक, जिस अपराधी के पैर में गोली मारी गई, वह कई मामलों में वांटेड था.

दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया

जानकारी के मुताबिक, पुलिस लूटकांड में संलिप्त अपराधी को पकड़ने गई थी. लेकिन, पुलिस के यहां पहुंचते ही अपराधी की ओर से गोली चलाई गई. जिसके बाद पुलिस ने खुद के बचाव में फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. इसके साथ खबर यह भी है कि, पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है.

गोपाल खेमका मर्डर केस में हुआ था एनकाउंटर

बता दें कि, पटना पुलिस ने इससे पहले गोपाल खेमका मर्डर केस में एनकाउंटर किया था. पुलिस ने एक आरोपी विकास उर्फ राजा को ढेर कर दिया था. देर रात पौने तीन बजे के करीब पटनासिटी के मालसलामी थाना से करीब 2 किलोमीटर दूर पीर दमरिया घाट के पास पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ हुई थी. जिसमें पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा (29 वर्ष) को ढेर कर दिया था.

एक्शन मोड में पटना पुलिस

बता दें कि, पटना पुलिस लगातार एक्शन मोड में है. बिहार में लॉ एं ऑर्डर को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे. लेकिन, पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है. एक के बाद एक एनकाउंटर किए जा रहे हैं. पहले मालसलामी थाना क्षेत्र में तो वहीं अब रानी तालाब थाना क्षेत्र में एनकाउंटर के बाद अपराधियों के बीच खौफ का माहौल कायम हो गया है.

Read more

Local News