Thursday, February 26, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

Share

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. उन्होंने पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित दी और चंपाई सोरेन और उनके परिवार को ढांढस बंधाया.

सरायकेला का जिलिंगगोड़ा गांव आज गहरे शोक और दुख में डूबा हुआ रहा. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन के बाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष तौर पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिलिंगगोड़ा पहुंचे और दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक दिखे. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और इस मुश्किल समय में धैर्य रखने का ढांढस बंधाया.

परिवार से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “वीर सोरेन का असामयिक निधन सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है. इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार और राज्य के लोग परिवार के साथ खड़े हैं.” उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और दुखी परिवार को यह बहुत बड़ा दुख सहने की प्रार्थना की.

​अंत्येष्टि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. वीर सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरे रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ

Read more

Local News