Monday, February 23, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान किया.

Share

रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदान किया. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की है. साथ ही विधायक कल्पना सोरेन ने भी वोट मुख्यमंत्री के साथ वोट किया. राज्य की 48 शहरी निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद, मेयर और अध्यक्ष के चुनाव के लिए मत डाले जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची नगर निगम के संत कुलदीप हाई स्कूल में वार्ड संख्या 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की है. सीएम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के जितने भी मतदाता हैं, इस लोकतंत्र के पर्व का हिस्सा बने और अपने मतों का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि जिनके जो भी प्रत्याशी हैं, उन्हें वोट करें और काम करने का जिम्मेवारी दें.


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र में अपने जिम्मेदारी को देखते हुए मतदान किया है. उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी पहले मतदान करने की बात कही है. सीएम हेमंत सोरेन सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान केंद्र पहुंचे थे. उन्होंने राज्यवासियों से आग्रह किया कि लोग अपने अपने घरों से निकले और मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाएं. मुख्यमंत्री से पहले रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी मतदान किया और लोगों से मतदान करने की अपील की है.

Read more

Local News