Friday, April 10, 2026

मुकुल चौधरी ने 27 गेंद पर 54 रन बनाकर अपनी टीम लखनऊ को हारे हुए मैच में जीत दिला दीे.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से मात दे दी. 182 रनों के लक्ष्य के पीछा करने उतरी लखनऊ की एक समय 128 पर अपने 7 विकेट खो दिए थे, लेकिन मुकुल चौधरी ने 27 गेंद पर 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को एक हारे हुए मैच में शनादर जीत दिला दी. इस पारी की वजह से उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

मुकुल चौधरी की मैच जिताऊ पारी
मुकुल चौधरी जब बल्लेबाजी कर रहे थे उस समय लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंद में 54 रनों की जरूरत थी. लेकिन दूसरी तरफ गेंदबाज आवेश खान थे, तब ये लग रहा था की केकेआर आसानी से ये मैच जीत जाएगी. लेकिन मुकुल ने अपने दम पर छक्के चौके लगाकर आवेश के साथ 24 गेंद पर 54 रनो की साझेदारी करके मैच को जीत लिया. जिसमें से मुकुल ने 21 गेंद में 52 रन बनाए, जबकि आवेश ने केवल एक रन का योगदान दिया. मुकुल ने अपनी परी में 7 छक्के और 2 चौके भी लगाए.

मुकुल चौधरी के अलावा आयूष बदोनी ने भी अच्छी परी खेली और 34 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए. उसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका, जिसकी वजह से वो हारने के कगार पर पहुंच गए थे. लेकिन मुकुल ने उस हार से बचा लिया.

कोलकाता की तरफ से दोनों स्पिनरों – सुनील नाराण और अनुकूल रॉय – ने शानदार गेदबाजी की. नरेन ने 4 ओवर में केवल 13 रन खर्च करके एक विकेट झटके, जबकि अनुकूल ने 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए. जबकि तेज गेंदबाजी युनिट काफी खराब रही, जिसकी वजह से वो 182 रन को डिफेंड नहीं कर सके.

इससे पहले लखनऊ ने टॉस जीतकर केकेआर पहले बल्लेबाजी करने को कहा. केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए. जिसमे कप्तान रहाणे के 24 गेंद में 41, रघुवंशी 33 गेंद में 45, कमरून ग्रीन 24 गेंद में 32 और रोमान पावेल 24 गेंद में 39 रनों की शानदार पारी खेली. लखनऊ की तरफ से मोहम्मद शमी और दिग्वेश राठी सबसे सफल गेंदबाज रहे. शमी ने 4 ओवर में 27 रन खर्च किए, राठी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.

मुकुल चौधरी कौन हैं?
आईपीएल 2026 में अपनी पहली विस्फोटक फिफ्टी जड़ने वाला ये बल्लेबाज मुकुल चौधरी राजस्थान के झुनझुनू का रहने वाला है. उसकी उम्र 21 साल है और वो राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलता है. आईपीएल के मिनी ऑक्शन में LSG ने उसे 2.6 करोड़ में खरीदा था. आज उसी बल्लेबाज ने अपने दम पर लखनऊ को हारे हुए मैच में जीत दिला दी.

Read more

Local News