हर सप्ताह कुछ ना कुछ सौगातें लेकर आता है. इस सप्ताह भी कई राशियों को बहुत कुछ मिलेगा. विस्तार से पढ़ें.
मेष- अगस्त का नया सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आपको प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी और आप अपने साथी की बातों को महत्व देंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव रहने के चलते इस सप्ताह मन परेशान रहेगा. आपको अपने साथी से रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी. धन को लेकर इस सप्ताह आप खुश रहेंगे क्योंकि आप अपने इन्वेस्टमेंट को लेकर प्लानिंग करेंगे जो आपकी इनकम के सोर्स बढ़ाएंगे और अच्छा लाभ देंगे. वहीं, आप कुछ बेफिजूल के खर्च भी करेंगे. नौकरीपेशा वाले लोग नए सप्ताह में अपने काम को लेकर कुछ परेशान रहेंगे. आपको इस समय कोई भी गलती करने से बचना होगा. आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी. बिजनेसमैन इस सप्ताह पार्टनरशिप करने के बारे में ना सोचे क्योंकि पार्टनर आपको धोखा दे सकता है. आपको इस समय कोई भी बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रख के आगे बढ़ना होगा. यह सप्ताह उनके लिए बेहतर रहेगा. आपको अपनी पढ़ाई में चल रही समस्याओं को लेकर सीनियर से से सलाह लेनी चाहिए. आपको कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. लापरवाही ना करें नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी.
वृषभ- यह सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आएगा. इस सप्ताह गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी और आपके साथी को प्रमोशन मिलने से इनकम भी बढ़ेगी. वहीं, प्रेम जीवन जी रहे लोग नए सप्ताह में कुछ समस्याओं का सामना करेंगे. अपनी आर्थिक स्थिति को संभालना होगा इसलिए आप इस समय में कोई बड़ा निवेश करने से बचें और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर कोई काम करें. करियर के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना है. किसी अजनबी पर भरोसा ना करें. विद्यार्थी इस सप्ताह पढ़ाई को लेकर कुछ भ्रम में रहेंगे, लेकिन उन्हें किसी बात की टेंशन होने की संभावना है, जिससे उनका पढ़ाई पर फोकस काम होगा. इस सप्ताह आपकी सेहत कमजोर रह सकती है. गले और फेफड़ों से संबंधित समस्या होने की संभावना है इसलिए डॉक्टर से सलाह ले लें.
मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने रिश्ते को लेकर उत्साहित रहेंगे और साथी को कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं. वहीं, वैवाहिक जीवन में आप अपने मनमाने स्वभाव के चलते कुछ समस्याएं आएंगी जो आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती हैं. धन को लेकर इस सप्ताह आपको कोई समस्या नहीं रहेगी और आप खुलकर खर्च करेंगे. आप इस समय अपने रहन-सहन पर अच्छा धन खर्च करेंगे. आप इस सप्ताह अपने करियर को लेकर थोड़ी टेंशन में रहेंगे, जिस कारण आपका दिमाग अन्य कामों पर लगेगा. इस सप्ताह नई नौकरी का भी संयोग बन रहा है. विद्यार्थी इस सप्ताह थोड़ा परेशान रहेंगे. इस सप्ताह सेहत को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. गले में इन्फेक्शन और पैरों से संबंधित समस्या परेशान करेगी.
कर्क- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह अपने साथी का साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं दिख रही हैं इसलिए अपने रिश्ते को बचाकर चलना होगा. धन को लेकर समस्याएं रहेंगी. आपको अपने बजट पर ध्यान देने की आवश्यकता है. व्यवसाय कर रहे लोग नए सप्ताह में अपने व्यवसाय को लेकर कुछ लोगों से मिलेंगे जो आपको तरक्की देगी. इस समय बिना सोचे-समझे किसी डील को फाइनल करने से बचना होगा. नौकरीपेशा लोग अपने काम से संतुष्ट रहेंगे. विद्यार्थियों की मेहनत इस समय रंग लाएगी, लेकिन इधर-उधर के कामों में पड़ने से बचना चाहिए. किसी नए शोध के लिए यह समय बेहतर रहेगा. इस समय में आपको किसी पुरानी बीमारी परेशान करेगी. शारीरिक कमजोरी बढ़ेगी इसलिए आपको अपने खान-पान के साथ-साथ दिनचर्या पर भी ध्यान देना होगा.
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह तोल-मोल कर बोले क्योंकि आपके साथी के साथ वैमन्स्य बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन में पारिवारिक समस्याएं आएंगी, लेकिन आप उनको सुलझा लेंगे. धन के मामले में इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपको किसी पैत्रक संपत्ति से भी लाभ होगा. आप कोई गलत निवेश ना करें. वरना समस्याएं बढ़ेंगी. अपने धन को लेकर मनमानी नहीं करनी चाहिए. व्यवसाय कर रहे लोग सप्ताह अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएं. यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. इस समय कोई लोन लेना है ले लें. आसानी से मिल जाएगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपने कंसंट्रेशन को लेकर सावधान रहना हैं. इस सप्ताह खानपान पर पूरा ध्यान दें. पेट में इन्फेक्शन आदि होने की संभावना है.
कन्या– यह सप्ताह कन्या राशि वाले जातकों के लिए सामान्य रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्त रहने के साथ-साथ अपने साथी को पूरा समय देंगे. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ कहासुनी हो सकती है. धन को लेकर इस सप्ताह आपको सावधान रहना होगा. आप निवेश के बारे में भी सोचेंगे. नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह अपने बॉस से प्रसन्न रहेंगे. उन्हें इंक्रीमेंट भी मिलने की संभावना है. व्यवसाय में इस सप्ताह कोई शोऑफ ना करें और आप अपने किसी प्रोजेक्ट पर पूरी निगरानी बनाकर रखें तभी अच्छा लाभ देगा. विद्यार्थियों को इस सप्ताह कुछ उलझनें रहेंगी. मन में भ्रम रहने के चलते परेशान रहेंगे. किसी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए भी उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी तभी सफलता मिलेगी. सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें. ब्लड से संबंधित समस्या हो सकती है.
तुला- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह साथी से कोई मन की बात कहेंगे. इस सप्ताह आपको अपने खर्चों को सोच-समझकर करना होगा. किसी के चक्कर में आकर अपने धन को कहीं ना लगाएं. शेयर मार्केट में निवेश अच्छा रहेगा. बिजनेस कर रहे लोग इस सप्ताह किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच विचार लें. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो भाग्य आपके साथ है. जहां नौकरी कर रहें हैं वहां भी प्रमोशन मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देनी होगी और ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा.
वृश्चिक- यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह प्रेमी लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को इस समय अपने जीवन में शांति बनाए रखनी है. धन को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं है इसलिए आप बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं. इनकम के सोर्स को बढ़ाने पर ध्यान दें. व्यवसाय में सप्ताह आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर का फैसला लें. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग इस सप्ताह अच्छा लाभ कमा सकते हैं. नौकरी में कार्यरत लोगों को इस सप्ताह समस्याएं परेशान करेंगी. विद्यार्थियों को सप्ताह मन मुताबिक परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा होगी. अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें.
धनु- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग आपसे रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश में रहेंगे लेकिन तनाव के चलेत कुछ समय लगेगा. वहीं, गृहस्थ जीवन को लोगों को इस सप्ताह कुछ समस्याएं परेशान करेंगी. धन के मामले अच्छे रहेंगे. इनकम के काफी सोर्स मिलेंगे. यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं तो वह भी आपको अच्छा लाभ देगा. ऑफिस में इस सप्ताह अपने कामों में समझदारी दिखाएं और किसी पर भरोसा ना करें. व्यवसाय में आपको अच्छा प्रॉफिट मिलेगा. विद्यार्थी इस सप्ताह अपने पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रहें. किसी काम को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा. इस सप्ताह सेहत को लेकर सचेत रहना होगा.
मकर- यह सप्ताह आपके लिए कुछ सपोर्ट करने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते की बात को आगे बढ़ा सकते हैं. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी की किसी बात को इग्नोर नहीं करेंगे. धन को लेकर नए सप्ताह में कुछ समस्याएं आएंगी. इस समय किसी को उधार ना दें. यह सप्ताह करियर के हिसाब से बेहतर रहेगा इसलिए कोई भी बदलाव करने से बचें. विद्यार्थी इस सप्ताह किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे और पढ़ाई को पूरा समय न देने के चलते कोई नुकसान उठाएंगे. आपकी सेहत इस सप्ताह कमजोर रहने वाली है आपके पैरों में नसों से संबंधित समस्या हो सकती है इसलिए डॉक्टर से सलाह लें.
कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए कुछ उलझने लेकर आ रहा है. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने रिश्ते में कुछ कंफ्यूजन के कारण परेशान रहेंगे. गृहस्थ जीवन में कुछ चिड़चिड़ापन रहने के कारण छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा हो सकता है. धन को लेकर इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहें. बिना सोचे-समझे खर्च करेंगे तो बाद में पछताना पड़ेगा. व्यवसाय कर रहे लोगों को इस सप्ताह अपने आगे की योजनाओं पर ध्यान देना होगा. काम को लेकर सप्ताह आप कुछ यात्राएं भी करेंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों को सप्ताह भाग दौड़ ज्यादा करनी होगी. आप इस सप्ताह अपने काम से बॉस को खुश रखेंगे. विद्यार्थियों को आने वाले सप्ताह में भी मेहनत जारी रखनी होगी. अपनी सेहत के लिए भी थोड़ा समय निकालना होगा.
मीन- यह सप्ताह आपके लिए कुछ असमंजस भरा रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह अपने रिश्ते में कोई भी कंफ्यूजन हो तो उसे समय रहते दूर कर लें. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव आएगा. आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह बेहतर रहने की संभावना है. आप इस सप्ताह कोई घर या मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं. आप किसी योजना में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर सकते हैं. इस सप्ताह कोई जल्दबाजी न दिखाएं. नौकरी में कार्यरत लोगों को इस सप्ताह मेहनत ज्यादा करनी होगी. अपने सीनियर से भी कोई मदद लेनी पड़ सकती है. विद्यार्थियों को इस सप्ताह अच्छा लाभ होने की संभावना है. इस सप्ताह कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करना भी बेहतर रहेगा. सेहत के लिहाज से यह सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा. आपको आंखों या सिर दर्द की समस्याएं रहेंगी.


