इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Zelo Electric ने इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर अपना नया और लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसका नाम Knight+ Rani Edition है. इस खास एडिशन को महिलाओं को समर्पित करते हुए पेश किया गया है. कंपनी ने इसे खास बेबी पिंक रंग में लॉन्च किया है, जो इसे अलग और आकर्षक बनाता है.
आपको बता दें कि पूरे भारत में इस स्कूटर की सिर्फ 999 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. Zelo Knight+ Rani Edition का डिज़ाइन काफी यूनिक और आकर्षित करने वाला बनाया गया है. इसें पेस्टल पिंक बॉडी के साथ व्हाइट पैनल और डिटेलिंग दी गई है, जो इसे स्टाइलिश लुक देती है. हालांकि, डिजाइन के अलावा इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले से मौजूद Knight+ मॉडल जैसे ही रखे गए हैं. इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 69,990 रुपये रखी गई है.
विमूेंस-डे स्पेशल इलेक्ट्रिक स्कूटर
अगर कोई ग्राहक इस स्कूटर को खरीदना चाहता है, तो इसकी बुकिंग कंपनी के ऑथोराइज़्ड डीलर नेटवर्क के जरिए शुरू हो चुकी है. इसका मतलब है कि इच्छुक लोग नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं. कंपनी के को-फाउंडर आदित्य बहेती ने लॉन्च के दौरान कहा कि उनकी कंपनी हमेशा से मानती है कि लोगों को आज़ादी से कहीं भी आने-जाने की सुविधा मिलना बहुत मायने रखता है. उन्होंने कहा कि रानी एडिशन उन महिलाओं को समर्पित है, जो हर दिन इस देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं.

वहीं, कंपनी के दूसरे को-फाउंडर मुकुंद बहेती ने बताया कि जब इस स्कूटर के रंग और डिज़ाइन पर काम किया जा रहा था, तब उनके दिमाग में एक ही विचार आया था. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘रानी’ शब्द ताकत, आत्मविश्वास और एक अलग पहचान का प्रतिक माना जाता है. हम उसी भावना को इस स्कूटर में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.
इस स्कूटर के तकनीकी पहलूओं पर बात करें तो Knight+ को कंपनी ने पिछले साल यानी अगस्त 2025 में ही लॉन्च किया था. इसमें इसमें 1.8 kWh की पोर्टेबल LFP बैटरी दी गई है, जिसे आसानी से निकालकर अलग से चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर करीब 100 किलोमीटर तक चल सकता है. इसमें 1.5 kW मोटर दिया गया है, जो स्कूटर को 55 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड देता है.
इसके अलावा इसमें कई उपयोगी फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे Hill Hold Control, Cruise Control, Follow-Me-Home हेडलैंप, USB चार्जिंग पोर्ट और रिमूवेबल बैटरी. Zelo Electric के बारे में बात करें तो यह कंपनी SLSR Electro Pvt Ltd. के तहत काम करती है. भारत में इस कंपनी ने फिलहाल चार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं, जिनके नाम Zoop, Knight, Zaeden और Zaeden+ हैं.


