Thursday, March 19, 2026

महिला अधिकारी ने दर्ज कराई FIR- यूसिल के CMD पर लगा रेप का आरोप

Share

पूर्वी सिंहभूम जिले में यूसिल की एक महिला अधिकारी ने कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. संतोष कुमार सतपति पर रेप का आरोप लगाया है। जादूगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डॉ. सतपति ने आरोपों को निराधार बताया है और प्रेस विज्ञप्ति जारी करने की बात कही है।

जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित भारत सरकार के संस्थान यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. संतोष कुमार सतपति पर रेप का आरोप लगा है। कंपनी की ही महिला अधिकारी ने उनके खिलाफ जादूगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।  

पीड़िता अधिकारी यूसिल के एक विभाग में बीते कई वर्षों से पदस्थापित हैं। 31 जुलाई को दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। जादूगोड़ा के थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल स्वयं केस के अनुसंधानकर्ता है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ संतोष सतपति ने फोन पर कहा कि वे फिलहाल दिल्ली में है, उनपर लगे आरोप बेबुनियाद है। इस सिलसिले में शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष मीडिया के समक्ष रखेंगे। इधर, इस मामले के बाद कम्पनी में हलचल मच गई है।

Read more

Local News