मुंबई: मशहूर टीवी एक्टर पंकज धीर का आज (15 अक्टूबर को) निधन हो गया. 68 वर्ष की आयु में कैंसर से लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. उनके परिचित अमित बहल ने इसकी पुष्टि की. पंकज धीर कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. वह पहले भी कैंसर से जूझ चुके थे, उनकी बड़ी सर्जरी हुई थी, लेकिन हाल के महीनों में उनकी बीमारी फिर से बढ़ गई थी.
पंकज धीर बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिव दत्त की भूमिका के लिए मशहूर रहे थे. टेलीविजन स्टार पंकज धीर का कैंसर से जूझते हुए 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
निर्माता और दोस्त अशोक पंडित ने पीटीआई को बताया, ‘आज सुबह कैंसर के कारण उनका निधन हो गया. पिछले कुछ महीनों से वह अस्पताल के चक्कर लगाते रहे थे.’ अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा.


