मशहूर डिजाइनर और फ़िल्ममेकर मनीष मल्होत्रा की मां, गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार, 19 मार्च को 94 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर के बाद, फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे. आज, 20 मार्च को मुंबई में मनीषा मल्होत्रा की मां का अंतिम संस्कार किया गया. इसके बाद डिजाइनर ने अपने मां के लिए एक दिल छूने वाला नोट साझा किया.
मनीष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दिवंगत मां को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर की. अपना प्यार जाहिर करते हुए मनीष ने कहा कि वह अपनी दिवंगत मा को हमेशा याद करेंगे. कैप्शन में डिजाइनर ने लिखा, ‘हमेशा प्यार और याद करता रहूंगा.’ जिसके बाद उन्होंने लाल दिल और हाथ जोड़ने वाला इमोजी लगाया.
अनुपम खेर ने मनीष के कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा है, ‘तुम्हारे इस बड़े लॉ़स के लिए मुझे बहुत दुख है, मनीष. दुनिया में कोई भी चीज ‘मां’ नाम की भावना की जगह नहीं ले सकती.’ दीया मिर्जा ने लिखा है, ‘आप हर उस पल में उनकी झलक दिखाते हैं, जब आप इतनी उदारता से दया और प्रेम बांटते हैं. मनीष, आपके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और ढेर सारा प्यार.’
कई सेलेब्स ने जैसे अनन्या पांडे, सोनाली बेंद्रे, खुशी कपूर, उर्मिला मातोंडकर, जोया अख्तर, चंकी पांडे, शनाया कपूर, रिद्धिमा कपूर, महीप कपूर और संजय कपूर ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी हैं.
शुक्रवार को सांताक्रूज श्मशान घाट में जब उनकी मां का अंतिम संस्कार हुआ, तो मनीष बहुत दुखी और टूट हुए नजर आए. फ़िल्म जगत के कई लोग, जैसे करण जौहर, डेविड धवन और खुशी कपूर, आदि भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.
मनीष का अपनी मां के साथ बहुत गहरा रिश्ता था और वे मुंबई में उन्हीं के साथ रहते थे. यह दुखद घटना उनके पिता के निधन के कुछ साल बाद हुई है. उनके पिता का 18 नवंबर, 2019 को उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया था.


