Sunday, March 29, 2026

मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन, फादर्स डे के दूसरे दिन एक्ट्रेस के सिर से उठा पिता का साया

Share

मन्नारा चोपड़ा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के चाचा रमन राय हांडा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया.

 मन्नारा चोपड़ा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के चाचा एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून को मुंबई में निधन हो गया, वह 72 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए शेयर की, जहां उन्होंने अंतिम संस्कार की जानकारी के साथ परिवार का ऑफिशियल स्टेटमेंट पोस्ट किया.

मन्नारा ने सोशल मीडिया पर दी खबर

मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फैमिली का एक ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर करते हुए यह दुखद खबर दी. परिवार के संदेश में लिखा था, ‘गहरे दुख और शोक के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए. वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे’. हांडा के परिवार में उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा और बेटियां मन्नारा और मिताली हैं. उनका अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अंबोली स्थित श्मशान घाट पर होगा.

रमन राय हांडा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अपने अंतिम क्षणों में अपने परिवार के साथ मुंबई में थे. प्रोफेशनली हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील थे. उनकी शादी कामिनी चोपड़ा से हुई थी, जो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की मौसी हैं. हांडा परिवार का चोपड़ा परिवार के साथ गहरा रिश्ता है. हालांकि मन्नारा ने शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से इसके बारे में बात की हो.

एक इंटरव्यू में कुछ दिनों पहले ही मन्नारा ने अपने चचेरे भाइयों के साथ अपने संबंधों को लेकर अटकलों के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘अगर मैं अपने परिवार का नाम लेती, तो वे मुझे नेपो किड कहते. वे कहते कि मेरी कोई अलग पहचान नहीं है. अब जब मैंने उनका नाम नहीं लिया, तो उन्होंने एक और कहानी गढ़ी कि मेरी बहनों के साथ मेरे रिलेशन अच्छे नहीं हैं. मेरे उनके साथ रिलेशन बहुत सुलझे हुए हैं’. प्रियंका के बारे में बात करते हुए मन्नारा ने कहा, ‘मैं बड़ी होने के दौरान उनका सम्मान करती थी क्योंकि मैंने देखा कि कैसे वह अपनी मर्जी से चीजें खरीद सकती हैं. वह सबसे अच्छी जगहों पर रह सकती थी, जो चाहे कर सकती थी और अपनी शर्तों के अनुसार दुनिया पर राज कर सकती थी. यह कुछ ऐसा था जो मैंने उनसे सीखा’.

मन्नारा ने जिद, रूज, प्रेमा गीमा जंथा नाई, जक्कन्ना, थिक्का और सीता सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है.

Read more

Local News