Friday, March 20, 2026

मच गई भगदड़, चक्रधरपुर के विधायक प्रतिनिधि को गोली मारी

Share

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में खाऊ गली में गुरुवार देर शाम गोलियां चलीं। पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ ​​गुड्डू को गर्दन में गोली लगी जिससे भगदड़ मच गई। घायल को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच कर रही है।

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित भीड़ वाली खाऊ गली गुरुवार देर शाम 8.39 बजे गोलियों की तड़तडाहट से दहल गई। अपराधियों की गोली पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू की गर्दन में लगी।

घटना से वहां भगदड़ मच गई। सारी दुकानें बंद हो गईं। घायल को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वह मूल रूप से पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर सिनेमा हॉल के सामने का रहने वाला है।

सूचना पर सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल युवक से पूछताछ की। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे की बरामदगी की है।

फिलहाल, घटना के कारण को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि नटराज होटल की ओर से महिला कॉलेज जाने वाली मुख्य सड़क डीएम मदन स्कूल (केपीएम वोकेशल ट्रेनिंग स्कूल) के पास स्ट्रीट दुकाने लगती हैं, जिसे खाऊ गली के रूप में जाना जाता है, जहां शाम होते ही लोगों की भीड़ लग जाती है।

Read more

Local News