Friday, March 27, 2026

मंगल गोचर लगभग 18 महीने बाद हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा……

Share

 16 जनवरी को मंगल ग्रह एक महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर मंगल धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष में मकर राशि को मंगल की उच्च राशि माना जाता है, इसलिए इस गोचर को मंगल के लिए अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना जा रहा है.

मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास के कारक ग्रह हैं. ऐसे में उनका यह गोचर लगभग 18 महीने बाद हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर दसवें भाव में होगा. मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह परिवर्तन करियर के लिहाज से बेहद शुभ रहेगा. इस दौरान आपको नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, हालांकि आप अपनी उपलब्धियों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेंगे और आगे बढ़ने की चाह बनी रहेगी.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव में होगा. सूर्य और मंगल के मित्र संबंध होने से यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा और तरक्की मिल सकती है. प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी और नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय भी संभव है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव में होगा. मंगल इस राशि के भी स्वामी हैं, इसलिए साहस और आत्मबल में वृद्धि होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी, विशेषकर भाई-बहनों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का गोचर दूसरे भाव में होगा. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार और धन संचय के योग बनेंगे. निवेश या व्यवसाय से जुड़े फैसले लाभकारी हो सकते हैं . वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. रुके हुए कार्य पूरे होंगे .

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर ग्यारहवें भाव में होगा. करियर में तरक्की, आय में बढ़ोतरी और प्रमोशन के योग हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी.

Read more

Local News