हैदराबाद: एक्स (पुराना नाम ट्विटर) भारत समेत कई देशों में डाउन हो गया है. हमने जब एक्स को खोलकर इस्तेमाल करने की कोशिश की तो हमें स्क्रीन Something Went Wrong का नोटिफिकेशन दिखाई दिया. उसके बाद हमने उस पेज को रिफ्रेस किया तो पूरी स्क्रीन ब्लैक हो गई है और वहां पर सिर्फ एक्स लिखा हुआ था. उसके बाद हमने डाउनडिटेक्टर पर चेक किया, जो ऐप और वेबसाइट के रियल-टाइम स्टेट्स पर नज़र रखती है. वहां पर हमने पाया कि करीब 6:30 बजे एक्स डाउन होने के बारे में लोगों ने शिकायत करनी शुरू की थी और करीब 7 बजे तक 3000 से ज्यादा लोगों ने शिकायत कि उन्हें एक्स का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है.
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, 50 प्रतिशत लोगों को वेबसाइट इस्तेमाल करने में, 39 प्रतिशत लोगों को ऐप यूज़ करने में और 11 प्रतिशत लोगों को फीड टाइमलाइन का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है. भारत के अलावा यूके, अमेरिका और अन्य देशों के यूज़र्स को भी एक्स का इस्तेमाल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

इस ख़बर को लिखे जाने तक एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स की ओर से इस आउटेज के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और ना ही हम अपने सिस्टम पर एक्स का इस्तेमाल कर पा रहे हैं. हमने एक्स का मोबाइल ऐप भी चेक किया, जिसमें फीड टाइमलाइन अपडेट नहीं हो रही थी.


