Sunday, March 29, 2026

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर 1 बार फिर रिलीज हो रही है.

Share

 अवतार: फ़ायर एंड ऐश का इंतजार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में 20th सेंचुरी स्टूडियोज आपको पैंडोरा की जादुई दुनिया में थोड़ा पहले ले जा रहा है – अवतार: द वे ऑफ वॉटर आगामी 2 अक्टूबर को भारत के सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी.

जेम्स कैमरून के इस शानदार सीक्वल, जो अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में से एक है, केवल एक हफ़्ते के लिए 3D में लौट रही है. दर्शक एक बार फिर इसकी सांस रोक देने वाली पानी के नीचे की दुनिया और सुली परिवार की भावुक कहानी को बड़े पर्दे पर अनुभव कर पाएंगे.

दिसम्बर 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में अब तक का सबसे ज़्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था. साथ ही इसने दुनियाभर में सनसनी मचा दी और बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता.

  • https://www.youtube.com/embed/NFRb6TAfE-s

सैम वर्थिंगटन और जो सलदाना की मुख्य भूमिकाओं के साथ इसमें सिगॉर्नी वीवर, केट विंसलेट और स्टीफन लैंग ने भी अहम किरदार निभाए थे. इस अवसर को हाथ से न जाने दें 3D में पैंडोरा की जादुई दुनिया में दोबारा डूब जाइए. चाहे आप इस रोमांचक सफर को फिर से जी रहे हों या पहली बार देख रहे हों, यह सिनेमाई अनुभव यादगार होगा.

20th सेंचुरी स्टूडियोज इंडिया 3 अक्टूबर, 2025 से अवतार: द वे ऑफ वॉटर को भारतीय सिनेमाघरों में 3D में रिलीज कर रहा है. वहीं, अवतार का तीसरा भाग अवतार: फायर एंड ऐश आगामी 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Table of contents [hide]

Read more

Local News