आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का सफर गुवाहाटी में श्रीलंका और भारत के ओपनिंग मैच से चैंपियन की तलाश के साथ शुरू हुआ था. इसका अंत नवी मुंबई में भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच में टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने के साथ खत्म हुआ. इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन लौरा वोल्वार्ट (571 रन, 2 शतक, 3 अर्धशतक) और सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति शर्मा (22 विकेट, 9 मैच) ने लिए हैं. लेकिन आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा कैच टूर्नामेंट में लिए और एक पारी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत हाईएस्ट स्कोर बनाया.
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों में भारत की स्मृति मंधाना संयुक्त रूप से टॉप पर बनी हुई हैं. न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट और भारत की स्मृति मंधाना 8 कैचों के साथ साथ नंबर 1 के स्थान पर हैं. सूजी ने 7 मैचों में 8 कैच लिए जबकि मंधाना और लौरा ने 9-9 मैचों में 8 कैच लिए हैं. इनके बाद 7 कैचों के साथ ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और 6 कैचों के साथ बेथ मूनी वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा कैच लेने वाले वाले टॉप खिलाड़ियों में शुमार हैं.
| खिलाड़ी | मैच | कैच |
| सूजी बेट्स | 7 | 8 |
| स्मृति मंधाना | 9 | 8 |
| लौरा वोल्वार्ट | 9 | 8 |
| एनाबेल सदरलैंड | 7 | 7 |
| बेथ मूनी | 5 | 6 |
वर्ल्ड कप में एक पारी में व्यक्तिगत सर्वाधिक रन
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में एक पारी में हाईएस्ट स्कोर वाले खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और प्रतिका रावल शामिल हैं. लौरा ने सेमीफाइनल में 169 रनों की पारी खेली इसके साथ ही वो एक पारी में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हीली मौजूद हैं, जिन्होंने 142 रनों की पारी भारत के खिलाफ खेली. जेमिमा तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं, उन्होंने 127* सेमीफाइनल में बनाए. प्रतिका 122 रनों की पारी के साथ चौथे स्थान पर हैं. पीबी लिचफील्ड 119 रनों की पारी से टॉप फाइव में मौजूद हैं.
| खिलाड़ी | रन | बॉल | विरोधी टीम |
| लौरा वोल्वार्ट (दक्षिण अफ्रीका) | 169 | 143 | बनाम इंग्लैंड |
| एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) | 142 | 107 | बनाम इंडिया |
| जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) | 127* | 134 | बनाम ऑस्ट्रेलिया |
| प्रतिका रावल (भारत) | 122 | 134 | बनाम न्यूजीलैंड |
| पीबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया) | 119 | 93 | बनाम इंडिया |
वर्ल्ड कप में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली टीम
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में एक पारी में हाईएस्ट स्कोर वाली टीम भारत है. भारत ने एक बार नहीं बल्कि दो बार इस वर्ल्ड कप में 340 का आंकड़ा छुआ है. भारत के बाद सबसे ज्यादा रन एक पारी में बनाने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया रही, जिसने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 338 रन बनाए हैं.
| टीम | सर्वाधिक | विरोधी टीम | स्थान |
| भारत | 341/5 | बनाम ऑस्ट्रेलिया | डी.वाई पाटिल नवी मुंबई |
| भारत | 340/3 | बनाम न्यूजीलैंड | डी.वाई पाटिल नवी मुंबई |
| ऑस्ट्रेलिया | 338 | बनाम इंडिया | डी.वाई पाटिल नवी मुंबई |
| ऑस्ट्रेलिया | 331/7 | बनाम इंडिया | एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम , विशाखापट्टनम |
| भारत | 330 | बनाम ऑस्ट्रेलिया | एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम , विशाखापट्टनम |


