Wednesday, February 18, 2026

भारतीय रेलवे और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च करने की तैयार मे हैं.

Share

भारतीय रेलवे और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च करने की तैयार मे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च तक दो और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी. भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री इसके निर्माण में जुटे हैं.

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में बीते 17 जनवरी को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लॉन्च किया था, जो फिलहाल हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चल रही है. 16 कोच वाली इस ट्रेन में 823 यात्रियों के लिए जगह है. यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है और कवच सेफ्टी सिस्टम से लैस है.

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) के साथ BEML के मूल समझौते के मुताबिक, 31 मार्च तक इंडियन रेलवे को 16 कोच वाले कुल 10 स्लीपर रेक डिलीवर होने थे. हालांकि, ICF के सूत्रों का कहना है कि समय सीमा निकल जाएगी.

ICF के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, “हमें उम्मीद है कि वंदे भारत के तीसरे और चौथे रेक मार्च के आखिर से पहले डिलीवर हो जाएंगे. बाकी छह रेक के लिए, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि तब से हर महीने एक रेक दिया जाए.”

अधिकारी ने कहा, “अभी के लिए, 10 कोच के शुरुआती बैच के लिए नई संभावित अंतिम तिथि अगस्त हो सकती है. अगर इसे बेंगलुरु से डिलीवर भी किया जाता है, तो वे ट्रायल, टेस्टिंग और अप्रूवल से गुजरेंगे, इसलिए जल्दबाजी करने का कोई मतलब नहीं है.”

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की भारी मांग को देखते हुए, रेल मंत्रालय ने भविष्य में 260 और रेक बनाने की योजना की आधिकारिक घोषणा की है. हाल ही में लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाने का प्रोग्राम BEML और इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई और टेक्नोलॉजी पार्टनर्स द्वारा प्रोटोटाइप डेवलपमेंट, ट्रायल और सीरीज प्रोडक्शन के जरिये धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है.

आईसीएफ के अनुसार, यह प्रोजेक्ट अभी सिर्फ डिजाइन स्टेज में है और 10 रेक के शुरुआती बैच के पूरा होने के बाद ही इसे शुरू किया जाएगा. BEML के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि अभी तक कंपनी ने ऐसा कोई ऑर्डर नहीं दिया है.

हालांकि 260 वंदे भारत स्लीपर रेक बनाने का आधिकारिक प्लान है, लेकिन आईसीएफ के सूत्रों का कहना है कि फैक्ट्री अकेले 50 और रेक बनाएगी. इन रेक में, बाकी रेक के उलट, पेंट्री कार के साथ 24 कोच होंगे.

Read more

Local News