भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। उन्होंने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है, और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। इसके बाद वे राज्य के पर्यटन स्थलों का प्रचार करेंगे। साथ ही, दलमा अभ्यारण्य में शनिवार से पर्यटकों के लिए सफारी सुविधा शुरू होगी। पेयजल स्वच्छता विभाग में भी कई अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार दिए
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर होंगे। उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इसे लेकर पर्यटन विभाग ने सारी आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।
शीघ्र ही ब्रांड एंबेसडर के रूप में महेंद्र सिंह धौनी के साथ शूटिंग शुरू की जाएगी। शूटिंग संपन्न होने के बाद राज्य सरकार उन्हें ब्रांड एंबेसडर घोषित करेगी, जिसके बाद वे राज्य के पर्यटन स्थलों का प्रचार करते नजर आएंगे।
इधर, कोल्हान प्रमंडल स्थित दलमा अभ्यारण्य में पर्यटकों को सफारी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। शनिवार से इसकी शुरुआत करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने दलमा के अलावा कई अभ्यारण्य में सफारी की सुविधा बहाल करने का निर्णय लिया है।
राज्य ब्यूरो, रांची। पेयजल स्वच्छता विभाग ने निरंजन कुमार को अभियंता प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसके साथ ही उनका स्थानांतरण रांची प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता के पद पर किया गया है।
इसके अलावा, अनिल प्रसाद को विभाग में मुख्य अभियंता सीडीओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। विभाग ने विजय कुमार को रांची अंचल का प्रभारी अधीक्षण अभियंता बनाया है। जबकि रेयाज आलम को मुख्य अभियंता पीएमयू बनाया गया है। इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है।


