भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) का ₹5,421.2 करोड़ का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 3 दिसंबर, 2025 से खुल रहा है और यह 5 दिसंबर, 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड ₹105 से ₹111 प्रति शेयर तय किया है, जबकि शेयरों का अंकित मूल्य ₹1 है. सॉफ्टबैंक समूह ने भी मीशो में निवेश किया है, जिसके सीईओ मासायोशी सन हैं.
निवेशकों के लिए लॉट साइज और आरक्षण
मीशो IPO में खुदरा निवेशक 135 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसका मतलब है कि न्यूनतम निवेश ₹14,985 करना होगा. निवेशक इसके बाद 135 शेयरों के गुणकों में आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, कुल IPO का केवल 10% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है.
क्यूआईबी यानी योग्य संस्थागत निवेशकों के लिए 75% हिस्सा आरक्षित किया गया है, जबकि शेष 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (एचएनआई) के लिए रखा गया है. छोटे एचएनआई के लिए न्यूनतम बोली 1,890 शेयर यानी ₹2,09,790 होगी, जबकि बड़े एचएनआई के लिए न्यूनतम बोली 9,045 शेयर यानी ₹10 लाख तय की गई है.
इश्यू का संरचना और लिस्टिंग पूंजीकरण
मीशो के ₹5,421 करोड़ के IPO में ₹4,250 करोड़ के नए शेयर (Fresh Issue) जारी किए जाएंगे, जबकि मौजूदा निवेशकों द्वारा ₹1,171.2 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर, लिस्टिंग के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग ₹50,000 करोड़ होगा. वर्तमान प्रमोटर होल्डिंग 19.08% है, जो IPO के बाद घटकर 16.76% रह जाएगी.
बुक-रनिंग लीड मैनेजर और अलॉटमेंट
मीशो IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर में कोटक कैपिटल, जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली, एक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप शामिल हैं. शेयरों का अलॉटमेंट 8 दिसंबर, 2025 को होगा, जबकि शेयरों की लिस्टिंग और बाजार में ट्रेडिंग 10 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी.
Meesho IPO GMP और संभावित लिस्टिंग प्राइस
मीशो IPO का जीएमपी (Grey Market Premium) ₹33 है. इन्वेस्टोग्रेन के अनुसार 28 नवंबर 2025 को सुबह 7:37 बजे जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे अनुमानित लिस्टिंग प्राइस भी ₹33 प्रति शेयर के आसपास दिख रहा है. अगले कुछ दिनों में GMP में बदलाव की संभावना बनी रहेगी.


