Friday, April 10, 2026

ब्लड शुगर का लेवल हाई तब होता है जब शरीर में इंसुलिन बहुत कम या इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता.

Share

ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकना जरूरी है. एक बार जब शुगर लेवल बढ़ने लगेगा, तब आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण भी दिखने लगते हैं. इन लक्षणों में आपको बहुत ज्यादा प्यास लगना, सुस्ती आना, तेज सिरदर्द होना, अगर शुगर लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है तो रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है. इससे शरीर के जरूरी अंगों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है. कई बार आंखों की रोशनी भी कम हो जाती है. हालांकि, शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में कुछ और लक्षण भी दिखाई दे सकते है वो लक्षण क्या हैं? कैसे हैं? इसके साथ ही जानते हैं कि ये लक्षण दिखने पर क्या करना चाहिए…

खराब मूड और नींद की कमी
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने के कारण लगातार मूड भी खराब रह सकता है. ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है. साथ ही, अत्यधिक गुस्सा आने की संभावना भी रहती है. ये लक्षण विशेष रूप से टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में दिखाई देने की संभावना होती है. इसलिए डॉक्टर संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं. साथ ही, फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है.

ठीक से नींद न लेने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है. ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए जितना हो सके व्यायाम करना चाहिए. जॉगिंग और पैदल चलने जैसी चीजें करें. इससे मूड स्विंग्स में काफी कमी आएगी. इसके साथ ही थोड़ी देर पैदल चलने से शुगर कुछ हद तक कंट्रोल में रहेगी.

अधिक प्यास लगना
जब ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है, तो आपको बहुत प्यास लगती है. इस स्थिति को हाइपरग्लाइसेमिया कहते हैं. इसका मतलब है कि जब ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा होता है, तो आप चाहे कितना भी पानी पिएं, वह पर्याप्त नहीं होता. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, तो किडनी पर दबाव पड़ता है. ऐसे में किडनी को खून में ग्लूकोज को छानने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है. इसके साथ ही, किडनी इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मांसपेशियों से ज्यादा पानी खींचते हैं. इसी वजह से लोग निर्जलित हो जाते हैं. नतीजतन, उन्हें बहुत प्यास लगती है. अगर आपको मुंह सूखने और बार-बार पानी पीने की जरूरत जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर करें.

बार-बार पेशाब लगना
शुगर लेवल बढ़ने पर आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ता है. यह लक्षण खासतौर पर रात में आम होता है. बार-बार पेशाब के लिए जागने से नींद भी बाधित हो सकती है और अनिद्रा के कारण दूसरी अन्य समस्याएं हो सकती हैं. बता दें, रात में किडनी ज्यादा मेहनत करती है. ग्लूकोज को फिल्टर करके ये शरीर से अधिक पानी सोख लेती है. इसी वजह से आपको बार-बार पेशाब आता है. कभी-कभार पेशाब आना ठीक है, लेकिन अगर यह बार-बार हो, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. पेट भर खाने के बाद भी अगर आपको बार-बार भूख लगती है, तो इसे भी हाई शुगर का लक्षण समझना चाहिए. ऐसा तब होता है जब खून में मौजूद शुगर कोशिकाओं तक ठीक से नहीं पहुच पाता. आपको ज्यादा खाने का मन करता है. इससे मोटापा बढ़ता है

धुंधला दिखाई देना
अगर आपकी नजर धुंधली हो रही है, तो यह निश्चित रूप से डायबिटीज का लक्षण हो सकता है. अगर आपको अपनी आंखों में, खासकर खाने के बाद, यह समस्या महसूस होती है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपका शुगर लेवल बढ़ गया है. किडनी मांसपेशियों से बड़ी मात्रा में ग्लूकोज एब्जॉर्बशन करते हैं. साथ ही, वे इसे आंखों से भी अवशोषित करते हैं. इससे आंखें सूखी हो जाती हैं. नतीजतन, आंखों की रोशनी पर फर्क पड़ता है. हालांकि यह एक अस्थायी समस्या है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह और भी समस्याएं पैदा कर सकती है.

थकान होना
शुगर बढ़ने पर आपको थकान महसूस हो सकती है. छोटे-छोटे काम करने से भी थकान महसूस होना शुगर बढ़ने के संकेत है.

पेट में दर्द
ब्लड शुगर बढ़ने पर पेट में बहुत तेज दर्द हो सकता है. साथ ही, संक्रमण का खतरा भी ज्यादा होता है. ये संक्रमण इम्यून सिस्टम के क्षतिग्रस्त होने के कारण होते हैं. इसीलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को कोई भी चोट लगने पर वे जल्दी ठीक नहीं होते.

Table of contents [hide]

Read more

Local News