Monday, March 16, 2026

बोकारो में सेल कंपनी की तरफ से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया.

Share

बोकारो: जिले में सेल हाफ मैराथन का मंगलम स्टेडियम बोकारो के सेक्टर-4 में रविवार को आयोजन किया गया. रविवार को इस मैराथन में भाग ले रही महिलाएं और पुरुष का उत्साह बढ़ाने के लिए स्कूल की छोटी छोटी बच्चियों द्वारा मनमोहक रूप से सहयोग कर रहे हैं. मैराथन देखने सुबह से ही काफी संख्या में लोग मंगलम स्टेडियम पहुंच रहे थे.

सेल के डीआईसी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी

सेल के डीआईसी प्रियरंजन ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन में भाग ले रहे लोगों को रवाना किया. इस संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सेल के डीआईसी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों के मन, मस्तिक और शरीर में नया जोश व उत्साह का संचार होता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये मैराथन रेस नहीं एक महोत्सव है.

वर्षों से सेल कंपनी कर रही है मैराथन का आयोजन

बोकारो स्टील प्लांट के द्वारा कई वर्षों से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. शुरुआती दौर में सेल के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने मैराथन को पसंद किया और आज इस मैराथन के आयोजन में हजारों लोगों की सहभागिता हो रही है, जो एक अच्छा मैसेज देता है.

मैराथन से स्वास्थ्य के प्रति लोग जागरूक होते हैं: डीआईसी

डीआईसी प्रियरंजन ने कहा कि इस प्रकार से बीएसएल के द्वारा हर साल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खासकर युवक और युवतियों ने मैराथन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. जिससे युवाओं में एक अच्छा और सकारात्मक संदेश जाता है. साथ ही बच्चे और बुजुर्गों की भी उपस्थिति काफी अच्छी है. डीआईसी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एक मैसेज जाता है. लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं और इस प्रकार का आयोजन होते रहना चाहिए.

Read more

Local News