बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने बांद्रा अपार्टमेंट को लेकर हेडलाइन में छाए हुए हैं. दरअसल, सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में 1,318 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया है. यह जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट SquareYards.com द्वारा समीक्षा किए गए आधिकारिक पंजीकरण दस्तावेजों से मिली है. यह लेनदेन आधिकारिक तौर पर जुलाई 2025 में पंजीकृत किया गया था. इस खबर ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सनसनी मचा दी है.
सलमान खान का यह अपार्टमेंट शिव अस्थान हाइट्स में स्थित है, जो इस अपस्केल उपनगर के पाली विलेज इलाके में एक प्रीमियम आवासीय इमारत है. इस लगभग 1,318 वर्ग फुट में है. इसमें तीन कार के लिए पार्किंग एरिया भी हैं, जो इसके हाई मार्केट वल्यू को और बढ़ा देती हैं. इस बिक्री पर 32.01 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क लगा है.
पीटीआई के मुताबिक, स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में 1,318 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है. बुधवार को एक बयान में रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने कहा कि उसने सलमान खान के किए गए प्रॉपर्टी डील के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा की है. यह लेनदेन इसी महीने पंजीकृत हुआ है.
सलाहकार ने कहा, ‘सलमान खान द्वारा बेचा गया अपार्टमेंट शिवस्थान हाइट्स में स्थित है. इसका निर्मित क्षेत्रफल 122.45 वर्ग मीटर (लगभग 1,318 वर्ग फुट) है.’ बता दें, कोविड-19 महामारी के बाद मुंबई में मशहूर हस्तियों, क्रिकेटरों और बिजनेसमैन ने कई बड़े रियल एस्टेट डील (खरीद-बिक्री) किए हैं.
सलमान खान अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सलमान खान अगली बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के आगामी सीजन की मेजबानी के लिए तैयार हैं. यह शो अगस्त में शुरू होगा और अगले 5 महीनों तक चलेगा. फिल्मों की बात करें तो, वह अगली बार चित्रांगदा सिंह के साथ ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे. यह फिल्म भारतीय और चीनी सशस्त्र बलों के बीच 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है.


