Wednesday, April 8, 2026

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के 3 हफ्ते पूरे हो गए हैं, आइए जानें 21वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने कितनी कमाई की है.

Share

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस सफर लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसने थिएटर में तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं. 19 मार्च को रिलीज हुई आदित्य धर की निर्देशित और रणवीर सिंह की अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, जिसकी वजह से यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. इस फिल्म को जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ और बार-बार देखने वालों की वजह से सपोर्ट मिला है. भले ही वीकडे में इसकी कमाई में उम्मीद से ज्यादा गिरावट आई है, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ शानदार बनी हुई है.

सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अपने तीसरे मंगलवार को 10.10 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की इंडिया में कमाई 1,237.21 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसका नेट कलेक्शन अब तक 1,033.37 करोड़ रुपये हो गया है.

ओवरसीज की बात करें तो इसने 20वें दिन 4 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे इसकी टोटल ओवरसीज कमाई 404 करोड़ रुपये हो गई है. इस तरह फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब 1,641.21 करोड़ रुपये हो गई है.

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21
20वें दिनों के बाद फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार कम होती दिख रही है. तीसरे बुधवार यानी रिलीज के 21वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर-2 की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने 21वें दिन (बुधवार, 8 अप्रैल) शाम 8 बजे तक लगभग 5.87 करोड़ कमाए हैं. इसके साथ ही, फिल्म की भारत में कुल कमाई लगभग 1244.13 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत का नेट कलेक्शन अब अनुमानित 1039.24 करोड़ रुपये है.

टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर वर्ल्डवाइड फिल्में
बुधवार को ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के तीन हफ्ते पूरे होने के साथ ही, एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईएमबीडी के अनुसार, आदित्य धर की यह फिल्म 2026 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में की लिस्ट में शामिल हो गई है. 20 दिनों में, धुरंधर 2 ने दुनिया भर में 1,640 करोड़ रुपये कमाए, जिससे यह साल की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. डॉलर में, अब कलेक्शन 177+ मिलियन हो गया है. इसने चीनी फिल्म ‘बुनी बियर्स द हिडन प्रोटेक्टर’ (152,450,000 डॉलर) को पीछे छोड़ते हुए यह जगह हासिल की है.

दुनियाभर में, साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पेगासस 3 है, जो एक चीनी फिल्म है, जिसने 638.7 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है. इसके बाद प्रोजेक्ट हेल मैरी है, जिसने 420.8 मिलियन डॉलर कमाए हैं. द सुप्रे मारियो गैलेक्सी मूवी 372.5 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे, होपर्स 332.2 मिलियन डॉलर्स के साथ चौथे और वुदरिंग हाइट्स- 239.4 मिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर है.

ब्लेड्स ऑफ द गार्डियंस ने 211.6 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जबकि स्क्रीम 7 209.3 मिलियन डॉलर के साथ उसके ठीक पीछे है. स्केयर आउट ने 196 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जबकि GOAT ने 185.2 मिलियन डॉलर कमाए हैं. अब देखना होगा कि क्या ‘धुरंधर 2’ लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में GOAT को मात दे पाती है या नहीं.

Read more

Local News