Thursday, March 19, 2026

बेटे ने बेरहमी से अपने पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने मौके से आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

Share

गुमला: जारी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक बेटे ने टांगी से हमला कर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान 60 वर्षीय गुरुवा मुंडा के रूप में हुई है. जबकि आरोपी पुत्र का नाम सुमन मुंडा (28 वर्ष) बताया गया है. यह घटना मंगलवार रात की है.

मृतक की पत्नी सिल्मइट मुंडाईन ने बताया कि गुरुवा मुंडा रात में घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान उनका पुत्र सुमन मुंडा टांगी लेकर आया और अचानक उन पर हमला कर दिया. पति की चीख-पुकार सुनकर पत्नी दौड़ी और बचाने की कोशिश की, लेकिन उस पर भी वार किया गया. वह किसी तरह जान बचाकर चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. तब तक आरोपी फरार हो चुका था.

ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल गुरुवा मुंडा को जशपुर (छत्तीसगढ़) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार एवं एसआई रमेश महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक कागजी कार्रवाई के बाद सुमन मुंडा को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. लोग हैरान हैं कि एक पुत्र अपने पिता की इतनी क्रूरता से हत्या कर सकता है. अल्बर्ट एक्का जारी थानेदार आदित्य कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में नशे की वजह से हत्या करना प्रतीत होता है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्ताेर कर लिया है. पूछताछ की जा रही है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News