एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म ‘बूंग’ (Boong) ने 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स में ‘बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म’ कैटेगरी में बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. इस फिल्म के मेकर्स रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल हुए.
लक्ष्मीप्रिया देवी ने इसे डायरेक्ट किया है. बच्चों पर बनी यह इमोशनल फिल्म दुनिया के कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जा चुकी है. यह एक बहुत बड़ा कोलाबोरेशन है जो इंडिया की रीजनल कहानियों को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर आया है. इस फिल्म ने जूटोपिया 2, लिलो एंड स्टिच और आर्को जैसी बड़ी इंटरनेशनल फिल्मों को टक्कर देते हुए बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड जीता है.
फिल्म एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी मां को एक खास तोहफा देकर सरप्राइज करना चाहता है. उसे लगता है कि उसके पिता, जो साथ नहीं रहते, उन्हें घर वापस लाना ही सबसे कीमती गिफ्ट होगा. अपने पिता को खोजने के चक्कर में उसकी दुनिया बिखर जाती है, लेकिन आखिर में उसे एक ऐसा तोहफा मिलता है जिसकी उसने उम्मीद भी नहीं की थी.
बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स 2026: विनर्स लिस्ट
बेस्ट डायरेक्टर
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर – पॉल थॉमस एंडरसन
बेस्ट लीडिंग एक्टर
विनर: रॉबर्ट अरामायो – आई स्वियर
बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस
विनर: जेसी बकले – हैमनेट
बेस्ट फिल्म
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
विनर: वुनमी मोसाकू – सिनर्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
विनर: शॉन पेन – वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट बच्चों और फैमिली फिल्म
विनर: बूंग
बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स
विनर: अवतार: फायर एंड ऐश
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन
विनर: फ्रेंकस्टीन
बेस्ट मेक अप एंड हेयर
विनर: फ्रेंकस्टीन
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री
विनर: मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म
विनर: दिस इज़ एंडोमेट्रियोसिस
बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन
विनर: टू ब्लैक बॉयज़ इन पैराडाइज़
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
विनर: सिनर्स – रयान कूगलर
एक ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर द्वारा आउटस्टैंडिंग डेब्यू
विनर: माई फादर्स शैडो – अकिनोला डेविस जूनियर (डायरेक्टर), वेल डेविस (राइटर)
बेस्ट कास्टिंग
विनर: आई स्वेयर
बेस्ट एडिटिंग
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म
विनर: ज़ूट्रोपोलिस 2
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट साउंड
विनर: F1
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
विनर: सिनर्स
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर – पॉल थॉमस एंडरसन
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
विनर: फ्रैंकस्टीन
बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज
विनर: सेंटीमेंटल वैल्यू
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म
विनर: हैमनेट
राइजिंग स्टार अवॉर्ड (पब्लिक वोटिंग)
विनर: रॉबर्ट अरामायो
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश कंट्रीब्यूशन टू सिनेमा अवार्ड
विनर: क्लेयर बिन्स
BAFTA फेलोशिप
विनर: डोना लैंगली


