Wednesday, March 18, 2026

बीएफसीएल की ओर से सामुदायिक भवन सेवटा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया .

Share

Ramgarh : रामगढ़ स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की ओर से सामुदायिक भवन सेवटा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. आइरिस आई अस्पताल के डॉक्टरों की टीम शिविर में आए आसपास के इलाकों के करीब 146 लोगों की आंखों की जांच की. जिनकी आंखों की रोशनी कम पाई गई, उन्हें पावर चश्मा मुफ्त दिया जाएगा. साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जाएगी.


ज्ञात हो कि कंपनी की ओर से 7 जनवरी को महतो टोला, 9 को सिंह होटल RANCHI रोड में व 11 जनवरी को मरार पंचायत भवन में शिविर लगाया गया था. इस दौरान क्रमश 100 , 125 व 128 मरीजों की जांच की गई थी. इस अवसर पर कंपनी के राकेश गुप्ता, शैबाल कुमार, आशीष कटारिया, सूरज देव प्रसाद, शुभम कुमार, प्रतिष्ठा पाठक सहित सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे. शिविर के आयोजन में सूरज देव प्रसाद की मुख्य भूमिका रही.

Read more

Local News