Tuesday, March 10, 2026

बिहार में सोनपुर और सुल्तानगंज ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के विकास के लिए डीपीआर कंसल्टेंट चयन की निविदा प्रक्रिया में संशोधन किया गया है।

Share

बिहार में सोनपुर और सुल्तानगंज ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के विकास के लिए डीपीआर कंसल्टेंट चयन की निविदा प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग ने निविदा जमा करने और तकनीकी निविदा खोलने की अंतिम तिथियों को आगे बढ़ाया है।

पटना। बिहार में प्रस्तावित दो ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग ने सोनपुर (सारण) और सुल्तानगंज (भागलपुर) ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसल्टेंट चयन से संबंधित निविदा प्रक्रिया में संशोधन करते हुए कार्यक्रम (कोरिजेंडम) जारी किया है।

यह कोरिजेंडम विभाग के पांच फरवरी 2026 को जारी अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) के क्रम में जारी किया गया है। इसके तहत निविदा प्रक्रिया की कुछ तिथियों में बदलाव किया गया है।

सिविल विमानन विभा से मिली जानकारी के अनुसार संशोधन के बाद निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 के बजाय बढ़ाकर 12 मार्च तक कर दी गई है। वहीं, तकनीकी निविदा खोलने की तिथि भी 10 मार्च से बढ़ाकर 13 मार्च निर्धारित की गई है।

इसके अलावा तकनीकी प्रस्तुति की प्रक्रिया 17 मार्च से नागरिक उड्डयन विभाग के सिविल कॉन्फ्रेंस हाल, एयरपोर्ट रोड, पटना में आयोजित की जाएगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संभावित बोलीदाताओं से प्राप्त प्री-बिड प्रश्नों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन आरएफपी में शामिल किए गए हैं और इन्हें आधिकारिक पोर्टल पर भी प्रकाशित कर दिया गया है।

राज्य सरकार का लक्ष्य इन दोनों स्थानों पर आधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित कर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करना और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

Read more

Local News