Thursday, March 19, 2026

बिहार में शर्मसार करने वाली घटना – होमगार्ड बहाली टेस्ट में बेहोश हुई युवती, अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म

Share

बिहार के बोधगया में होमगार्ड के बहाली में दौड़ने आए एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान विनय कुमार एंबुलेंस चालक जो उतरेन कोच का निवासी है। वहीं अजीत कुमार टेक्निशियन जो नालंदा जिला के चांदपुर का निवासी के रूप में हुई है।

बोधगया। होमगार्ड के बहाली में दौड़ने आए एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बोधगया थाना की पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान विनय कुमार एंबुलेंस चालक जो उतरेन कोच का निवासी है। वहीं, अजीत कुमार टेक्निशियन जो नालंदा जिला के चांदपुर का निवासी है।

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड भर्ती दौड़ में भाग लेने आई एक महिला अभ्यर्थी दौड़ के दौरान मूर्छित होकर गिर पड़ी, जिन्हें घटनास्थल पर तैनात एंबुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, पीड़ित द्वारा बताया गया कि अस्पताल ले जाने के क्रम में एंबुलेंस के अंदर ही एंबुलेंस ड्राइवर एवं कर्मियों द्वारा पीड़ित के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

इस मामले में बोधगया थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म मामले में संलिप्त दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, शुक्रवार को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read more

Local News