Monday, February 9, 2026

बिहार पुलिस के तहत स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (सैप) जवानों की संख्या दस गुना बढ़कर 17,000 होगी,इसमें 150 जेसीओ, 16,300 सैप और 550 रसोइया शामिल हैं.

Share

बिहार पुलिस के तहत स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (सैप) जवानों की संख्या दस गुना बढ़कर 17,000 होगी। इसमें 150 जेसीओ, 16,300 सैप और 550 रसोइया शामिल हैं, जिनकी बहाली 2026-27 तक अनुबंध पर होगी। अब सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बलों को भी मौका मिलेगा। यह निर्णय वर्तमान में प्रशिक्षणरत सिपाहियों के कारण कार्यबल की कमी को पूरा करने के लिए लिया गया है।

पटना। बिहार पुलिस के अंतर्गत गठित स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (सैप) जवानों की संख्या दस गुना तक बढ़ेगी। वर्तमान में सैप में 1717 बल तैनात हैं, जिसे बढ़ाकर 17 हजार पदों पर अनुबंध की स्वीकृति दी गई है। राज्य कैबिनेट से इसकी स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। इसमें 150 जेसीओ, 16,300 सैप और 550 रसोइया शामिल हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में सैप में 17 हजार जवानों को अनुबंध पर बहाल किया जाएगा। वर्तमान में नवनियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण में रहने के कारण वास्तविक कार्यबल के अनुरूप इनकी सेवा प्राप्त नहीं हो पा रही है।

इसी को देखते हुए सैप बलों की संख्या बढ़ाकर इन्हें अनुबंध पर रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सैप बलों की बहाली में एक और बदलाव भी किया गया है।

अभी तक सैप बलों के रूप में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक को ही अनुबंध पर लिया जाता रहा है। अब सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ सेवानिवृत्ति अर्द्धसैनिक बलों को भी अनुबंध पर लिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विभाग के अनुसार, सैप बलों को वृद्धि दर के अनुसार, अब जेसीओ को 35 हजार, सैप जवानों को 30 हजार, जबकि रसोइया को 25 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय भुगतान किया जाएगा।

Read more

Local News