पटना। राजधानी सहित आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के आठ शहरों मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर एवं बांका जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी की चेतावनी जारी की गई है।
IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कुछ स्थानों पर ओला गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 48 घंटे के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट के आसार हैं। ज्यादातर भागों में हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20-26 मार्च के दौरान ज्यादातर भागों में छिटपुट वर्षा होने के साथ वज्रपात और आंधी-पानी के आसार हैं।
अगले दो दिनों तक राज्य के मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राजधानी सहित अन्य भागों में छिटपुट वर्षा के साथ गरज-तड़क के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस एवं 23.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 36.9 डिग्री सेल्सियस भभुआ के कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राज्य के मधुबनी जिले में 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 34.0 | 23.9 |
| गया | 34.8 | 20.4 |
| भागलपुर | 32.1 | 19.6 |
| मुजफ्फरपुर | 30.2 | 22.2 |


