Thursday, March 12, 2026

 बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Share

पटना। राज्य के ज्यादातर भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ भागों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। 14 मार्च को पश्चिमी विक्षाेभ उत्तर पश्चिम भागाें को प्रभावित करेगा।

इसके प्रभाव से 14-17 मार्च के दौरान राज्य के सभी भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ भागों में बूंदाबांदी मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

राजधानी का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर सबसे गर्म स्थान रहा।

पटना का न्यूनतम तापमान बीते 15 वर्षों के दौरान सर्वाधिक दर्ज किया गया। पटना सहित 21 शहराें के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहरअधिकतमन्यूनतम
पटना32.024.5
गयाजी32.421.2
भागलपुर32.022.8
मुजफ्फरपुर31.022.6

Read more

Local News