भारत का सबसे बड़ा रियलिटी टीवी शो, ‘बिग बॉस 19’, 24 अगस्त को प्रीमियर हुआ. इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए है. घरवालों की सरकार थीम पर आधारित इस सीजन ने अपने दमदार कंटेस्टेंट्स की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में एक कंटेस्टेंट ने खुलासा किया है कि वह शो में 800 से ज्यादा साड़ियां लेकर आई हैं. ये कंटेस्टेंट कोई नहीं बल्कि तान्या मित्तल है.
अपनी एंट्री के बारे में बात करते हुए तान्या ने बताया, ‘मैं अपनी लग्जरी लाइफ को पीछे नहीं छोड़ रही हूं, मैं अपनी ज्वेलरी, एक्सेसरीज और 800 से ज्यादा साड़ियां घर के अंदर ले जा रही हूं. मैंने हर दिन के लिए 3 साड़ियां चुनी हैं जिन्हें मैं दिन भर बदलती रहूंगी.’ उनका मानना है कि साड़ी सिर्फ पोशाक नहीं बल्कि एक पहचान है. वह शो में इसे अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के लिए दृढ़ हैं
- ‘घरवालों की सरकार’ थीम पर आधारित इस सीजन में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, नगमा मिराजकर, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी शामिल हैं.
- कौन है तान्या मित्तल?
भारतीय वस्त्रों के प्रति अपने जुनून और पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने के लिए जानी जाने वाली तान्या मित्तल एक उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता और फैशन इंप्लुएंसर हैं. तान्या ग्वालियर, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका जन्म (27 सितंबर, 2000 को) कटे होंठ के साथ हुआ था, जिसके कारण उन्हें बचपन में ही कई सर्जरी करवानी पड़ी थीं. तान्या ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल की. हालांकि, उन्होंने एक उद्यमी के रूप में सफलता हासिल की. - उन्होंने उद्यमी का सफर 19 साल की उम्र में सिर्फ 500 रुपये से शुरुआत की. बाद में अपने लेबल, हैंडमेड लव की लोकप्रियता के बाद सबसे कम उम्र की करोड़पति उद्यमी का खिताब हासिल किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, तान्या मित्तल को मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स 2018 का ताज भी पहनाया गया और बाद में उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पर्यटन के साथ मिलकर विरासत को बढ़ावा दिया.
तान्या अपने इंस्टाग्राम बायो में गर्व से अपनी उपलब्धि का जिक्र है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में ‘मिस एशिया 2018, उद्यमी, पॉडकास्टर, कल्चर एक्सप्लोरल और आध्यात्मिक कथावाचक का जिक्र किया है.
महाकुंभ 2025 के दौरान मौनी अमावस्या पर एक बड़ी भगदड़ मची थी. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, तान्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जो ऑनलाइन वायरल हो गया. इसके अलावा, बिग बॉस के दौरान, तान्या ने महाकुंभ के दौरान अपने वीडियो के वायरल होने और लोगों द्वारा उन्हें ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ कहे जाने का जिक्र किया था.


