Monday, March 30, 2026

बिग बॉस 19 को शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा है,इससे पहले शो के बारे में जान लेना चाहिए.

Share

 सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर और ‘कंट्रोवर्शियल’ शो बिग बॉस अपने 19वें सीजन में एंट्री कर चुका है. बीती रात बिग बॉस 19 की शूटिंग शुरू हुई और सलमान खान ने शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट की आधी झलक दिखाकर दर्शकों को बेचैन कर दिया है. बिग बॉस 19 आगामी 24 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स पर शुरू होने जा रहा है. इससे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं बिग बॉस 19 से जुड़ी सभी अहम बातों को इस शो के दर्शकों के जरूर जान लेनी चाहिए. इसमें बिग बॉस 19 के घर की पहली झलक, थीम, कंटेस्टेंटस और भी बहुत कुछ हम आपको बताने जा रहे हैं.

बिग बॉस 19 का घर आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार और प्रोडक्शन डिजाइनर वनिता गरुड़ ने किया है. घर की थीम एक जंगल जैसी है इसमें घरवालों के लिए रहना इतना आसान नहीं होगा. इसमें खुले में गार्डन एरिया है, जिसमें फिजिकल टास्क होंगे, यह देखने में बहुत रियल लगता है, जिम स्पेस को छोटा रखा गया है.

लिविंग एरिया में एनिमल इंस्पायर्ड लुक है. इसमें बड़ी-बड़ी मूर्तियां, सींगों वाले पक्षियों की आकृतियां, और कन्फेशन रूम के ऊपर एक बैल का सिर है. सजावट और झूमर माहौल को और भी आकर्षक बनाते हैं, जिससे प्रतियोगी कभी यह न भूलें कि उन्हें एक ऐसे स्थान पर देखा जा रहा है जहां कुछ भी सामान्य नहीं है. किचन, बेडरूम, बाथरूम सभी को जंगली थीम पर सजाया गया है. पहली बार बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को अंसेबली रूम मिलने जा रहा है, जहां घरवालों के मुद्दों उठाए जाएंगे. वहीं, इस बार शो की थीम पॉलिटिकल ज्यादा होने वाली है, यानि इस बार घर में ‘लोकतंत्र’ होगा, जिसमें घरवालों की सरकार चलेगी.

बिग बॉस 19 में सलमान खान ने शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट से आधा पर्दा हटा दिया है. सलमान ने बिग बॉस 19 के जिस पहले कंटेस्टेंट को दिखाया है, वो कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कोरियोग्राफर आवेद दरबार बताए जा रहे हैं, जो दिग्गज म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे और गौहर खान के देवर हैं. इस्माइल दरबार ने सलमान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए म्यूजिक कंपोज किया था.

बिग बॉस 19 के टंपरेरी कंटेस्टेंट्स

कुनिका सदानंद

फैसल खान

शहबाज बदेशा

मृदुल तिवारी

अमाल मलिक

गौरव खन्ना

अशनूर कौर

नटैला पोलैंड

अवेज दरबार

नगमा मिराजकर

जीशान कादरी

बसीर अली

नेहल चुडासमा

अभिषेक बजाज

तान्या मित्तल

अतुल किशन

प्रणित मोरे

नीलम गिरी

रूमर्ड विदेशी कंटेस्टेंट्स

वहीं, कहा जा रहा है कि बिग बॉस 19 के घर में दो विदेशी कंटेस्टेंट्स भी नजर आने वाले हैं. इसमें डब्ल्यू डब्ल्यू एफ फेम रेसलर अंडकर टेकर और वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर माइक टायसन बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं. इसी के साथ अक्टूबर के महीने में वकील अली आफिस खान भी बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री ले सकते हैं.

बिग बॉस 19 के सबसे बड़ा टास्क

बिग बॉस 19 के जंगली घर की थीम लोकतांत्रिक है और यहां घरवालों की सरकार बार-बार बदलती नजर आएगी और इस लिए इसका सबसे बड़ा टास्क ‘सत्ता बदल’ होने वाला है.

कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 19 ?

जैसा कि बिग बॉस 19 आगामी 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और इसका ग्रैंड प्रीमियर जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. बिग बॉस 19 को 24 अगस्त रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं.

Read more

Local News