Sunday, March 29, 2026

बरहेट में मालवाहक आटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, भीड़ ने सीएचसी में की तोड़फोड़

Share

साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र में एक मालवाहक ऑटो के पलटने से मुर्तजा अंसारी नामक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भीड़ ने अस्पताल में हंगामा कर किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया

बरहेट (साहिबगंज)। बरहेट थाना क्षेत्र के कदमा गांव के पास गुरुवार की सुबह मालवाहक आटो के पलटने से हड़वाडीह निवासी 42 वर्षीय मुर्तजा अंसारी की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।

बरहेट थाना क्षेत्र के हड़वाडीह से हिरणपुर हाट जा रहा मालवाहक आटो कदमा के पास सामने से आ रहे वाहन से साइड लेने के क्रम में पलट गया। इसमें हड़वाडीह निवासी 42 वर्षीय मुर्तजा अंसारी की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं, इस घटना में कई लोग घायल हो गए।

घायल लोगों में उसी गांव के 45 वर्षीय छोटू अंसारी, 18 वर्षीय मो. एजाज और 18 वर्षीय आलमगीर आलम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया।

बताया जाता है कि जिस समय घायलों को लाया गया उस समय अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं था। बाद में डॉक्टर बबलू कुमार पहुंचे और मुर्तजा अंसारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सभी घायलों का इलाज शुरू किया।

अस्पताल में चिकित्सक के विलंब से आने पर भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ तथा चिकित्सक के साथ धक्का मुक्की की। मामले की जानकारी बरहेट थाना पुलिस को दी गई।

इसके बाद बरहेट थाना से अशोक कुमार सिंह, मो. जमील आदि ने दलबल के साथ पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

इसके बाद अस्पताल परिसर को खाली कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, उप प्रमुख रूपक कुमार साह, मजीबूर रहमान, गोपलाडीह के समसूल अंसारी आदि अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Read more

Local News