Wednesday, April 2, 2025

बदलने वाला है झारखंड का मौसम, 3 दिन तक आंधी-तूफान, वज्रपात और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट

Share

 झारखंड में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिये हैं. कहा है कि 3 दिन तक आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात का सामना करना पड़ेगा. ओले भी गिरेंगे. मौसम विभाग ने इसका ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

 पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के 6 राज्यों में बौछार, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी होने के बाद झारखंड के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में 2 अप्रैल से मौसम करवट लेगा. लगातार 3 दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्से में आंधी-तूफान के साथ गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है.

2 अप्रैल को 13 जिलों में गरज के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने सोमवार (31 मार्च 2025) को जो अलर्ट जारी किया है, उसमें कहा है कि बुधवार (2 अप्रैल 2025) से झारखंड में तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ बारिश होगी. कहीं-कहीं ठनका गिरने की भी आशंका है. 2 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी और उससे सटे इलाके में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाओं का झोंका चलेगा. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

इन 13 जिलों में 2 अप्रैल को बारिश-वज्रपात का अलर्ट

  • गढ़वा
  • पलामू
  • चतरा
  • कोडरमा
  • हजारीबाग
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • रामगढ़
  • रांची
  • खूंटी
  • गुमला
  • सिमडेगा
  • पश्चिमी सिंहभूम

3 अप्रैल को झारखंड के 13 जिलों में गिरेंगे ओले

गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भाग में कहीं-कहीं ओले गिरेंगे. गरज के साथ तेज हवों चलेंगी. हवा की अधिकतम रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर रहेगी. इतना ही नहीं, इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है. 3 अप्रैल को ही राज्य के उत्तरी-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी. वज्रपात होंगे. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रह सकती है.

इन 13 जिलों में 3 अप्रैल को बारिश-वज्रपात की चेतावनी

  • गढ़वा
  • पलामू
  • चतरा
  • कोडरमा
  • हजारीबाग
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • रामगढ़
  • रांची
  • खूंटी
  • गुमला
  • सिमडेगा
  • पश्चिमी सिंहभूम

4 अप्रैल को झारखंड के 20 जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट

4 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं ओले गिरेंगे. आंधी-तूफान के साथ बादल गरजेंगे. बारिश होगी और वज्रपात भी होने की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर तक रह सकती है. इसी दिन राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की संभावना है. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

इन 20 जिलों में 4 अप्रैल को गिरेंगे ओले

  • लोहरदगा
  • गुमला
  • सिमडेगा
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • खूंटी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • धनबाद
  • बोकारो
  • सरायकेला-खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम
  • जामताड़ा
  • देवघर
  • दुमका
  • पाकुड़
  • गोड्डा
  • साहिबगंज

Table of contents

Read more

Local News