Chhapra News : थाना क्षेत्र के भैरोपुर हैंवतपुर के बीच मंगलवार को कुछ अपराधियों ने एक बंधन बैंक के कर्मी से 50 हजार रुपये लूट लिए. यह घटना उस समय हुई जब बैंक कर्मी महिला समूह से साप्ताहिक वसूली कर बाइक से भैरोपुर की तरफ जा रहा था
दरियापुर. थाना क्षेत्र के भैरोपुर हैंवतपुर के बीच मंगलवार को कुछ अपराधियों ने एक बंधन बैंक के कर्मी से 50 हजार रुपये लूट लिए. यह घटना उस समय हुई जब बैंक कर्मी महिला समूह से साप्ताहिक वसूली कर बाइक से भैरोपुर की तरफ जा रहा था. सूचना के अनुसार, जैसे ही बैंक कर्मी भैरोपुर और हैंवतपुर के बीच पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उसकी बाइक को रुकवाया. इसके बाद, अपराधियों ने बाइक की चाभी निकाल कर खेत की तरफ फेंक दी और बैंक कर्मी के बैग में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है. पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान और घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.


