Friday, March 27, 2026

बंदगांव प्रखंड के नकटी गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया.

Share

 बंदगांव प्रखंड के नकटी गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. फाइनल मुकाबला हुड बाबा एफसी व असवीन एफसी के बीच खेला गया. निर्धारित समय में असवीन की टीम 2 गोल दाग कर विजेता बनी. जबकि हुड बाबा एफसी उप विजेता रही. तीसरे स्थान पर गागराई एफसी रही. विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने सम्मानित किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड सचिव सुनील लागुरी मौजूद रहे.


मिथुन गागराई ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी खेल के माध्यम से भी अपना करियर बना सकते हैं. इसलिए मन लगाकर खेलों और अपना भविष्य बनाएं. झारखंड सरकार खिलाड़ियों को हर संभव मदद दे  रही है. स्तर के खिलाड़ियों को उभारने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रकाश बंकिरा, मांगता बंकिरा, बिरसिंह गागराई, संजय गागराई, विमल बंकिरा,  डेविड गागराई समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Read more

Local News