Tuesday, April 15, 2025

बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ, झारखंड में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Share

बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ का असर झारखंड में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि 14 अप्रैल को झारखंड के सभी जिलों में वर्षा और वज्रपात होगा. आईएमडी ने इसका अलर्ट भी जारी कर दिया है. 18 जिलों के लिए ऑरेंज और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि वर्षा-वज्रपात के अलावा तेज हवाएं भी चलेंगी.

बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का क्षेत्र बना हुआ है. बिहार से ओडिशा और झारखंड तक एक ट्रफ लाइन गुजर रहा है. इसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा. कई जिलों में वर्षा और वज्रपात होंगे. तेज हवाओं का झोंका चलेगा. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 14 अप्रैल को झारखंड के पूर्वी भागों में और उत्तर-पूर्वी भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो पश्चिमी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी और उत्तर पूर्वी झारखंड के लिए मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के पूर्वी और उत्तर पूर्वी भागों (गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और चतरा) में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होगी. तेज हवाओं का झोंका चलेगा. बादल गरजेंगे. साथ में वज्रपात होने की भी संभावना है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं.

इन 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

  1. गोड्डा
  2. साहिबगंज
  3. पाकुड़
  4. दुमका
  5. देवघर
  6. जामताड़ा
  7. धनबाद
  8. गिरिडीह
  9. बोकारो
  10. कोडरमा
  11. हजारीबाग
  12. रामगढ़
  13. रांची
  14. खूंटी
  15. पश्चिमी सिंहभूम
  16. सरायकेला-खरसावां
  17. पूर्वी सिंहभूम
  18. चतरा

झारखंड के पश्चिमी हिस्से के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के पश्चिमी भागों (गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा) के लिए गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन जिलों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

इन 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

  1. गढ़वा
  2. पलामू
  3. लातेहार
  4. लोहरदगा
  5. गुमला
  6. सिमडेगा

झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री बोकारो में

पिछले 24 घंटे के झारखंड के मौसम की बात करें, तो कई जगहों पर गरज एवं आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 26 मिलीमीटर वर्षा गोड्डा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड बोकारो में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रहा.

झारखंड में कहां-कितनी बारिश हुई

  • गोड्डा में 26.0 मिलीमीटर
  • गारू में 11.0 मिलीमीटर
  • जगन्नाथपुर में 10.0 मिलीमीटर
  • रांची में 8.8 मिलीमीटर
  • पथरगामा में 8.2 मिलीमीटर
  • मनोहरपुर में 8.0 मिलीमीटर
  • मझगांव में 6.4 मिलीमीटर
  • नामकुम में 6.4 मिलीमीटर
  • गुदड़ी में 3.5 मिलीमीटर
  • गोड्डा केवीके में 2.6 मिलीमीटर
  • गोईलकेरा में 2.4 मिलीमीटर
  • दियाकेल खूंटी में 1.5 मिलीमीटर
  • रामगढ़ में 1.5 मिलीमीटर
  • गढ़वा में 1.0 मिलीमीटर
  • जमशेदपुर में 0.6 मिलीमीटर
  • लातेहार में 0.5 मिलीमीटर

Table of contents

Read more

Local News