कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी आज 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो गई है. फिल्म 5 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है. फिल्म को लेकर कार्तिक के फैंस में अच्छा खासा क्रेज है और फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तकरीबन 6 करोड़ रुपये कमाए हैं. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी रणवीर सिंह की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर और हॉलीवुड फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश के बीच रिलीज हुई है. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्म मिल रहा है. क्या दर्शकों को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी एक बार फिर पसंद आ रही है या नहीं चलिए जानते हैं.
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी X रिव्यू
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को दर्शकों का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है. कोई फिल्म को बोरिंग तो कोई प्योर लव स्टोरी बता रहा है. किसी ने फिल्म को फुल पैसा वसूल फिल्म भी बताया है. एक यूजर लिखता है, ‘निराश हूं, मुझे इससे बहुत उम्मीद थी, लगा था कि इसमें रॉमकॉम का अच्छा तड़का होगा, म्यूजिक सुनने लायक होगा और हार्ट टचिंग मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला, इस फिल्म को देख मुझे शाहरुख और अनुष्का की जब हैरी मेट सेजल याद आ गई’. एक पोस्ट में लिखा है, प्योर लव रोमांटिक फिल्म, जिसमें लॉयलटी, इमोशनल और सिंपलीसिट है
एक यूजर ने एक शब्द में फिल्म का रिव्यू कर लिखा है, ‘वाहियात’. एक और लिखता है, ‘पहला भाग औसत दर्जे का है, लीड जोड़ी के बीच बॉलीवुड की आम नोकझोंक और फिर प्यार, कोई मजबूत टकराव नहीं है, लेकिन दूसरा भाग मनोरंजक ढंग से पेश किया गया है और अंत में फिल्म इमोशनल होती है, रेटिंग: 3/5 एक बार जरूर देखे
एक अन्य ने लिखा है, ‘कार्तिक, ये जोकर तो देखने लायक ही नहीं है, एक बोरिंग रोमांटिक ड्रामा, समीर का निर्देशन कमजोर है, कहानी सपाट है, संवाद जबरदस्ती डाले गए हैं, संगीत भुला देने लायक है, और सभी कलाकारों का अभिनय बेहद खराब है. एक और लिखता है, ‘कोई खास धूम मचाने में नाकाम, एडवांस बुकिंग ठप पड़ी है, गानों के रीमेक ने कार्तिक के भद्दे डांस मूव्स और अनन्या के भावहीन चेहरे के साथ सदाबहार गानों को बर्बाद कर दिया है, सभी शानदार, धर्मा सिनेमा अपनी अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म को बचाने के लिए बेताब है’.
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, जैकी श्रॉफ, टीकू तलसानिया, नीना गुप्ता और अरुणा ईरानी स्टारर फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनी है. फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है, जो इससे पहले कार्तिक आर्यन संग सत्यप्रेम की कथा भी बना चुके हैं. इसके अलावा वह आनंदी गोपाल, धुराला जैसी फिल्मों के जाने जाते हैं.


