Wednesday, March 25, 2026

फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है.

Share

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. मेकर्स फिल्म के किरदारों से पर्दा हटाना शुरू कर दिया है. आज, 21 दिसंबर को फिल्ममेकर्स ने कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिससे इस बात की झलक मिलती है कि वह फिल्म में किस तरह का किरदार निभाने वाली हैं.

कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में उनके किरदार का फर्स्ट लुक रविवार सुबह जारी किया गया. फिल्म के लीड एक्टर यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कियारा के किरदार का पोस्टर साझा किया है और उनके किरदार का परिचय देते हुए कैप्शन में लिखा है, कियारा आडवाणी को नादिया के रूप में पेश करते हुए. ए ‘टॉक्सिक’ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स.

पोस्टर में कियारा आडवाणी की लुक की बात करें तो पोस्टर में कियारा एक ब्लैक, ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं. वह डांस फ्लोर पर स्पॉटलाइट में खड़ी हैं, और कैमरे से दूर गहरी सोच में डूबी हुई नजर आ रही हैं. उनके आंखों से आंसू बहते हुए दिख रहे हैं.

पोस्टर में कियारा का लुक देखकर फैंस उनकी तुलना टिम बर्टन की फिल्मों के किरदारों और यहां तक ​​कि डीसी कैरेक्टर हार्ले क्विन से भी कर रहे हैं. एक कमेंट में लिखा था, ‘वह लेडी जोकर जैसी दिख रही हैं.’ दूसरे ने कहा, ‘नादिया के रूप में कियारा पहले से ही बहुत पावरफुल लग रही हैं.’

कियारा का फर्स्ट लुक देख उनके स्टार पति सिद्धार्थ मल्होत्रा खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए. सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, ‘मुझे पता है कि इसके पीछे कितनी मेहनत लगी है. इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं कियारा. लव यू कियारा.’

Sidharth Malhotra

‘टॉक्सिक’ स्टार कास्ट
‘टॉक्सिक’ को गीथू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यश और कियारा अहम भूमिका में नजर आएंगे. मां बनने के बाद कियारा की यह पहली फिल्म है. तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा होगें. यह फिल्म एक साथ कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में शूट की गई है और 19 मार्च, 2026 को उगादी के मौके पर छह भाषाओं में रिलीज होने वाली है.

‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस क्लैश
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें, यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 से क्लैश होगी. रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. वहीं, 20 मार्च 2026 को संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर रिलीज होगी.

Read more

Local News